ख़बर का असर

Home » नई दिल्ली » दिल्ली दहलाने की साजिश? स्कूलों और संसद को बम से उड़ाने की दी धमकी

दिल्ली दहलाने की साजिश? स्कूलों और संसद को बम से उड़ाने की दी धमकी

Delhi boom blast threat: दिल्ली दहलाने की साजिश? स्कूलों और संसद को बम से उड़ाने की दी धमकी

Delhi boom blast threat: देश की राजधानी दिल्ली एक बार फिर असामाजिक तत्वों के निशाने पर है। सोमवार सुबह दिल्ली के कई प्रतिष्ठित स्कूलों और भारतीय संसद को बम से उड़ाने की धमकी भरा एक ई-मेल मिलने से हड़कंप मच गया है। इस मेल में न केवल विस्फोट की तारीख और समय का जिक्र है, बल्कि इसमें ‘खालिस्तानी’ एजेंडे का भी हवाला दिया गया है।

Delhi boom blast threat: स्कूलों में हड़कंप 1:11 बजे धमाके की दी गई थी चेतावनी

सोमवार सुबह जब दिल्ली के कई स्कूल खुले, तो मैनेजमेंट को एक धमकी भरा ई-मेल मिला। मेल में दावा किया गया था कि 9 फरवरी (सोमवार) दोपहर 1:11 बजे स्कूलों में विस्फोट किए जाएंगे। सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस, बम निरोधक दस्ता और दमकल विभाग की टीमें अलर्ट हो गईं। आनन-फानन में स्कूलों की तलाशी ली गई, हालांकि अब तक कोई भी संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई है।

निशाने पर आए प्रमुख स्कूल:

लोरेटो कॉन्वेंट (दिल्ली कैंट)
द इंडियन स्कूल (सादिक नगर)
एयर फोर्स स्कूल (लोधी रोड)
बाल भारती और वेंकटेश्वर स्कूल (रोहिणी)
कैम्ब्रिज स्कूल (न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी और श्रीनिवासनपुरी)

Delhi boom blast threat: संसद भवन को लेकर भी मिली बड़ी धमकी

ई-मेल भेजने वाले ने केवल स्कूलों तक ही सीमित न रहकर भारतीय संसद को भी निशाना बनाने की बात कही है। मेल में लिखा गया है कि 13 फरवरी को दोपहर 1:11 बजे ‘हिंदू-सनातनी पार्लियामेंट’ में धमाका किया जाएगा। ई-मेल में यह भी कहा गया है कि यह हमला अफजल गुरु की याद में किया जाएगा।

‘खालिस्तान नेशनल आर्मी’ का नाम आया सामने

धमकी भरे इस ई-मेल में खुद को ‘खालिस्तान नेशनल आर्मी’ का सदस्य बताने वाले शख्स ने पंजाब को अलग देश बनाने की बात कही है। मेल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और विदेश मंत्री एस. जयशंकर को ‘खालिस्तान का दुश्मन’ बताया गया है। मेल भेजने वाले के तौर पर गुरनख सिंह और रुकन शाहवाला नामक दो नाम सामने आए हैं, जिनकी पुलिस गहनता से जांच कर रही है।

पुलिस की अपील घबराएं नहीं, सतर्क रहें

दिल्ली पुलिस के अनुसार, शुरुआती जांच में यह किसी की शरारत या ‘हॉक्स कॉल’ (झूठी धमकी) लग रही है। इससे पहले भी दिल्ली के स्कूलों को इस तरह के फर्जी ई-मेल मिल चुके हैं। सुरक्षा एजेंसियां ई-मेल के आईपी एड्रेस (IP Address) को ट्रेस करने की कोशिश कर रही हैं ताकि भेजने वाले तक पहुंचा जा सके। पुलिस ने अभिभावकों और जनता से अपील की है कि वे घबराएं नहीं और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत अधिकारियों को दें।

यह भी पढ़े…श्रीलंका का यह बल्लेबाज बना शर्मनाक रिकॉर्ड मामले में बने दुनिया के ‘नंबर-1’

 

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

khabar india YouTube posterKhabar India YouTube

राशिफल