ख़बर का असर

Home » मनोरंजन » कांतारा के स्टार ऋषभ शेट्टी ने शादी की सालगिरह पर अपनी पत्नी को ‘सौभाग्य की देवी’ बताया

कांतारा के स्टार ऋषभ शेट्टी ने शादी की सालगिरह पर अपनी पत्नी को ‘सौभाग्य की देवी’ बताया

कन्नड़ सुपरस्टार ऋषभ शेट्टी ने अपनी पत्नी प्रगति के साथ शादी की सालगिरह मनाई। इस खास अवसर पर उन्होंने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट साझा किया। ऋषभ शेट्टी एक अभिनेता, निर्देशक और निर्माता हैं। वे कांतारा (2022) और कांतारा चैप्टर 1 (2025) जैसी फिल्मों के लिए जाने जाते हैं और कन्नड़ सिनेमा को देशभर में पहचान दिला चुके हैं।

Entertainment: कन्नड़ सुपरस्टार ऋषभ शेट्टी ने अपनी पत्नी प्रगति के साथ शादी की सालगिरह मनाई। इस खास अवसर पर उन्होंने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट साझा किया। ऋषभ शेट्टी ने इंस्टाग्राम पर प्रगति के साथ कुछ तस्वीरें पोस्ट कीं और लिखा कि उनकी शादी के नौ साल पूरे हो गए हैं, जिनमें ढेर सारी यादें जुड़ी हैं।

खुशी, दर्द और नोक-झोंक से भरा सफर

ऋषभ ने कहा कि उनकी शादीशुदा जिंदगी में खुशी, दर्द, हंसी और कभी-कभी छोटी-मोटी नोक-झोंक भी रही है, लेकिन इन सबके बीच हमेशा आपसी समझ और प्यार बना रहा। ऋषभ ने लिखा कि प्रगति के प्यार, भरोसे और साथ ने उन्हें आज का इंसान बनाया है। उन्होंने प्रगति को अपनी जीवनसंगिनी, हमसफर और “सौभाग्य की देवी” बताया।

Entertainment: पत्नी के साथ जिंदगी और भी खूबसूरत

ऋषभ ने भावुक होते हुए लिखा कि जब प्रगति उनका हाथ थामे रहती हैं, तो जिंदगी अधिक खूबसूरत लगती है। उन्होंने पत्नी को अपनी सबसे बड़ी ताकत बताया। ऋषभ और प्रगति की प्रेम कहानी का आगाज थिएटर से हुआ था। प्रगति अपने दोस्तों के साथ फिल्म उलिडावरु कंडांते देखने गई थीं, जहां उनकी मुलाकात ऋषभ से हुई।

Entertainment: एक फोटो ने बदल दी जिंदगी

जब सभी लोग रक्षित शेट्टी के साथ फोटो खिंचवा रहे थे, तब प्रगति ने ऋषभ के साथ तस्वीर ली। यहीं से दोनों की दोस्ती शुरू हुई, जो बाद में प्यार में बदल गई। पहले दोस्ती, फिर प्यार और अंततः 2017 में ऋषभ और प्रगति ने विवाह कर लिया।

कन्नड़ सिनेमा का बड़ा नाम हैं ऋषभ शेट्टी

Entertainment: ऋषभ शेट्टी एक अभिनेता, निर्देशक और निर्माता हैं। वे कांतारा (2022) और कांतारा चैप्टर 1 (2025) जैसी फिल्मों के लिए जाने जाते हैं और कन्नड़ सिनेमा को देशभर में पहचान दिला चुके हैं। प्रगति शेट्टी सिर्फ ऋषभ की पत्नी नहीं हैं, बल्कि उनकी फिल्मों में कॉस्ट्यूम डिजाइनर के रूप में भी काम करती हैं।

 

Written by: Palak kumari

 

ये भी पढ़े: खसरे का प्रकोप तेजी से बढ़ा, मंगोलिया में संक्रमितों की संख्या 14,000 के पार

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

Khabar India YouTubekhabar india YouTube poster

राशिफल