Up news: दिनांक 8 फरवरी को सेक्टर-10, ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित ST TERESA स्कूल पार्क में भव्य हिन्दू विराट सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस सम्मेलन में अनेक संतों ने सहभागिता करते हुए हिन्दू एकता, हिन्दू संस्कृति की रक्षा, अपनी वेशभूषा व परंपराओं के संरक्षण, मातृशक्ति की रक्षा, पर्यावरण संरक्षण, स्वाभिमान और राष्ट्र रक्षा जैसे विषयों पर अपने विचार प्रस्तुत किए। संतों ने कहा कि राष्ट्र और समाज की मजबूती के लिए हिन्दू समाज का संगठित होना अत्यंत आवश्यक है।
हिन्दू एकता और घर वापसी का आह्वान
सम्मेलन के दौरान कुछ संतों ने उन लोगों का भी उल्लेख किया जिन्होंने अपनी पूजा पद्धति बदल ली है, लेकिन उनके पूर्वज हिन्दू रहे हैं। ऐसे लोगों को हिन्दू समाज का हिस्सा मानते हुए घर वापसी का आह्वान किया गया और समाज से उन्हें स्वीकार करने की अपील की गई। संतों ने सामाजिक समरसता और एकता पर विशेष जोर दिया।
Up news: मातृशक्ति और बाल कलाकारों की प्रस्तुति
कार्यक्रम में मातृशक्ति ने पंच परिवर्तन और समाज में व्याप्त कुरीतियों पर अपनी सुंदर प्रस्तुति के माध्यम से प्रकाश डाला। वहीं बाल कलाकारों ने देश और मातृभूमि के प्रति प्रेम को दर्शाती भावपूर्ण प्रस्तुतियां देकर उपस्थित जनसमूह को भावविभोर कर दिया।
मुख्य अतिथि, वक्तव्य और समापन
Up news: कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्रान्ति महाराज जी ने हिन्दू एकता, समाज में हिन्दू प्रेम भावना और स्वयं की सेवा के महत्व पर प्रकाश डाला। मुख्य वक्ता श्रीमान जितेन्द्र जी ने संघ की 100 वर्षों की यात्रा और पंच परिवर्तन पर विस्तार से चर्चा करते हुए मातृभाषा के अधिकाधिक उपयोग और मंत्रोच्चारण पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि संघ के 100 वर्षों के उपलक्ष्य में पूरे भारत में विभिन्न स्थानों पर भव्य हिन्दू विराट सम्मेलन आयोजित हो रहे हैं। कार्यक्रम में लगभग 900 लोगों की उपस्थिति रही, जिनमें 800 वयस्क और 100 बालक शामिल थे। ईकोटेक थाना 3rd एवं चौकी से SI नरेश चंद्र जी का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ, जिसके लिए पुलिस प्रशासन को धन्यवाद दिया गया। कार्यक्रम का समापन अध्यक्ष मूलचंद जी के ऊर्जावान शब्दों के साथ हुआ, जिसमें समस्त संत समाज और हिन्दू आयोजन समिति का आभार व्यक्त किया गया।
ये भी पढ़े: कांतारा के स्टार ऋषभ शेट्टी ने शादी की सालगिरह पर अपनी पत्नी को ‘सौभाग्य की देवी’ बताया







