Bihar News:बिहार विधानसभा में बजट सत्र के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और नेता प्रतिपक्ष राबड़ी देवी के बीच एक नोकझोंक ने सियासी माहौल गर्म कर दिया। इस पर जनता दल के विधायक श्याम रजक ने अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने इसे हल्की-फुल्की बहस के रूप में देखते हुए कहा कि एक भौजाई और एक देवर के बीच छींटाकशी पर किसी और का टिप्पणी करना उचित नहीं है। भौजाई जब कुछ कहेंगी तो देवर का काम है जवाब देना।श्याम रजक ने यह भी जोड़ते हुए कहा कि बिहार में अपराध दर पर नियंत्रण है और हाल में हुई कुछ घटनाओं को भी संभाल लिया गया है। उनका कहना था कि सत्र के दौरान ऐसे छोटे-छोटे वाक्यों को अतिमहत्त्व देना सही नहीं है।
Bihar News: विपक्ष का विरोध और सदन से वॉकआउट
वहीं, विपक्ष ने सरकार की कानून व्यवस्था पर चिंता जताते हुए सदन से वॉकआउट किया। आरजेडी के विधायक भाई वीरेंद्र ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विधान परिषद में राबड़ी देवी के साथ जिस तरह से व्यवहार किया, वह महिलाओं का अपमान है और माफी योग्य नहीं। उन्होंने मुख्यमंत्री पर मानसिक संतुलन बिगड़ने का आरोप भी लगाया।भाकपा माले के विधायक संदीप सौरभ ने भी विधानसभा में सुरक्षा और अपराध के मुद्दे उठाए। उन्होंने कहा कि चुनाव के पहले और बाद में बढ़ती हिंसा और अपराध को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री ने राबड़ी देवी को अपमानित किया, और हाल ही में मुस्लिम महिला डॉक्टर के साथ हुई घटना ने बिहार में सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
Bihar News: राजनीतिक हलचल का असर
इस घटना ने विधानसभा सत्र में राजनीतिक हलचल और बढ़ा दी है। नीतीश कुमार और राबड़ी देवी के बीच हुई तीखी बहस अब मीडिया और जनता के बीच चर्चा का विषय बन गई है। जबकि जेडीयू नेता इसे मामूली पारिवारिक अंदाज की बहस मान रहे हैं, विपक्ष इसे गंभीर मुद्दा बताकर सरकार पर दबाव बनाने की कोशिश कर रहा है।बिहार की सियासत में यह नोकझोंक आगामी दिनों में विधानसभा की बहस और चुनावी माहौल पर असर डाल सकती है।
ये भी पढ़े…..तुझे रोड से उठाकर महल में बैठाया पति पर फूटा ‘वड़ा पाव गर्ल’ का गुस्सा







