ख़बर का असर

Home » मध्य प्रदेश » लड्डू ले लो, बर्फी ले लो, पेड़ा ले लो भागेश्वर बाबा को मिठाइयाँ बेचते देख उमड़ पड़ी भक्तों की भारी भीड़

लड्डू ले लो, बर्फी ले लो, पेड़ा ले लो भागेश्वर बाबा को मिठाइयाँ बेचते देख उमड़ पड़ी भक्तों की भारी भीड़

लड्डू ले लो, बर्फी ले लो, पेड़ा ले लो भागेश्वर बाबा को मिठाइयाँ बेचते देख उमड़ पड़ी भक्तों की भारी भीड़

Chattarpur News: मध्य प्रदेश के छतरपुर में शनिवार-रविवार की दरमियानी रात शहरवासियों ने कुछ ऐसा देखा, जो किसी ने सोचा भी नहीं था। देश के प्रसिद्ध कथावाचक और बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री अचानक छत्रसाल चौराहे की एक मिठाई की दुकान में पहुंचे। दुकान मालिक अशोक अग्रवाल अपनी दुकान बंद करने की तैयारी में थे, तभी बाबा की उपस्थिति ने उन्हें हैरान कर दिया।

Chattarpur News: बिना औपचारिकता के मिठाई की मांग

धीरेंद्र शास्त्री ने अपनी गाड़ी सीधे दुकान के सामने रोकी और बिना किसी औपचारिकता के अंदर चले गए। उन्होंने सीधे दुकान मालिक की गद्दी पर बैठकर मिठाई खाने की इच्छा जाहिर की। अशोक अग्रवाल ने उनका स्वागत तिलक और माला पहनाकर किया। इसके बाद बाबा ने पहले छेना रसगुल्ले और फिर रसमलाई का आनंद लिया। इस दौरान उनका मजाकिया अंदाज लोगों को खूब भाया। बाबा ने हल्के स्वर में कहा, “लड्डू ले लो, बर्फी ले लो, पेड़ा ले लो।”

Chattarpur News: सबकी सुनते हैं बाबा, ड्यूटी में लगे ASI भी नहीं बचे

बता दें कि पंडित धीरेंद्र शास्त्री के दरबार में आम आदमी हो या नेता, अभिनेता या सुरक्षा में लगे अधिकारी, किसी की भी बात उनके दृष्टि से नहीं बचती। हाल ही में सतना जिले के नागौद ब्लॉक स्थित शिवराजपुर में चल रही हनुमंत कथा के दौरान ऐसा ही एक उदाहरण देखने को मिला।कथा स्थल पर ड्यूटी कर रहे ASI सुरेंद्र कुमार अपने मन में सोच रहे थे कि इतनी भीड़ में बाबा उनकी बात सुनेंगे भी या नहीं। आश्चर्यजनक रूप से मंच पर बैठे धीरेंद्र शास्त्री ने उन्हें देखकर पास बुला लिया। मुस्कुराते हुए बाबा ने कहा तुम मन में यही सोच रहे थे कि हमें बुलाएंगे या नहीं। इस पर सुरेंद्र कुमार भावुक हो गए और बोले महाराज जी, मुझे पूर्ण विश्वास था कि आप मेरी आत्मा की बात सुनेंगे। आपने सच में मेरी बात महसूस की।”

Chattarpur News: जनता और अनुयायियों के लिए प्रेरणा

धीरेंद्र शास्त्री का यह सहज और सरल व्यवहार शहरवासियों और वहां मौजूद अनुयायियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बन गया। उनकी सहजता और लोगों के प्रति अपनापन लोगों के दिलों में एक गहरी छाप छोड़ गया। मिठाई की दुकान में उनका यह अनोखा अंदाज सोशल मीडिया और स्थानीय चर्चा का केंद्र बन गया।

ये भी पढ़े…..भौजाई बोलेगी तो देवर का काम है जवाब देना नितीश कुमार और राबड़ी देवी को लेकर विधानसभा में किसने कह दी यह बड़ी बात

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

Khabar India YouTubekhabar india YouTube poster

राशिफल