Home » उत्तर प्रदेश » पतंगबाजों की शामत अब आसमान से ड्रोन रखेगा नजर!

पतंगबाजों की शामत अब आसमान से ड्रोन रखेगा नजर!

UP Police Action: पतंगबाजों की शामत, अब आसमान से ड्रोन रखेगा नजर!

UP Police Action: अगर आप भी ऊंची पतंगबाजी के शौकीन हैं और इसके लिए प्रतिबंधित चाइनीज मांझे का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो अब संभल जाइए। राजधानी पुलिस ने अब ऐसे लोगों को पकड़ने के लिए हाई-टेक तरीका अपना लिया है। पुराने लखनऊ की तंग गलियों और छतों पर होने वाली पतंगबाजी अब पुलिस के ड्रोन कैमरों की निगरानी में होगी।

UP Police Action: खूनी मांझे ने ली जान, प्रशासन हुआ सख्त

बीते कुछ दिनों में राजधानी में चाइनीज मांझे का आतंक बढ़ा है। इस जानलेवा डोर की चपेट में आकर हर दिन राहगीर लहूलुहान हो रहे हैं। पिछले हफ्ते मांझे से गला कटने के कारण एक युवक की जान तक चली गई, वहीं कल भी 4 लोग गंभीर रूप से घायल हुए। इन बढ़ती घटनाओं को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने साफ निर्देश दिए हैं कि मांझा बेचने वालों पर न केवल छापेमारी हो, बल्कि उन पर कठोर कार्रवाई भी की जाए।

 

UP Police Action: दुकानदारों के बाद अब पतंगबाजों की खैर नहीं

अब तक पुलिस का पूरा ध्यान सिर्फ मांझा बेचने वाले कारोबारियों पर था, लेकिन छापेमारी के बावजूद घटनाएं कम नहीं हो रही हैं। इसे देखते हुए पुलिस ने अपनी रणनीति बदल दी है। अब पुलिस सीधे उन पतंगबाजों को निशाने पर ले रही है जो इस प्रतिबंधित डोर का इस्तेमाल कर रहे हैं।

पुराने लखनऊ में ट्रायल शुरू

पुलिस ने आज पुराने लखनऊ के इलाकों में ड्रोन उड़ाकर ट्रायल किया है। इन ड्रोंस के जरिए उन घरों और छतों की पहचान की जा रही है जहां से चाइनीज मांझे के साथ पतंगें उड़ाई जा रही हैं। निगरानी करने के लिए ड्रोन हवा में उड़ते हुए पतंग की डोर को जूम करके पहचान करेंगे। अगर कोई प्रतिबंधित मांझा इस्तेमाल करता पाया जाता है तो उसके ख़िलाफ़ कार्यवाही की जाएगी। और पुलिस सीधे उसके घर पर दबिश देगी। पकड़े जाने पर न केवल भारी जुर्माना लगेगा, बल्कि जेल भेजकर मुक़दमा दर्ज कर दिया जाएगा।

ड्रोन ट्रायल करते हुए पुलिस के अधिकारी
             ड्रोन ट्रायल करते हुए पुलिस के अधिकारी
पुलिस ने की अपील

पुलिस प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि वे सूती धागे (सद्दी) का ही प्रयोग करें। अपनी खुशी के लिए किसी दूसरे की जान जोखिम में न डालें। अगर आपके आसपास कोई चाइनीज मांझा बेच रहा है या इस्तेमाल कर रहा है, तो तुरंत पुलिस को सूचित करें।

यह भी पढ़ें...योगी का दोटूक ऐलान ‘कयामत तक नहीं होगा विवादित ढांचे का पुनर्निर्माण’