Up news: महाशिवरात्रि पर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। इसी क्रम में लखनऊ रेंज के पुलिस महानिरीक्षक (IG) किरण एस. ने मंगलवार को हरदोई जिले के सकाहा शिव मंदिर परिसर का दौरा किया। थाना बेहटा गोकुल क्षेत्र में स्थित इस प्राचीन मंदिर में पहुंचकर उन्होंने सुरक्षा व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया और मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। महाशिवरात्रि के मद्देनज़र मंदिर में उमड़ने वाली भारी भीड़ को लेकर IG किरण एस. ने अधिकारियों से तैयारियों पर चर्चा की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और हर स्तर पर सतर्कता बनाए रखी जाए।
Up news: सकाहा शिव मंदिर: आस्था और श्रद्धा का प्रमुख केंद्र
हरदोई जिला मुख्यालय से करीब 20 किलोमीटर दूर सकाहा गांव में स्थित यह मंदिर शिव संकट हरण मंदिर सकाहा के नाम से प्रसिद्ध है। देश-भर से बड़ी संख्या में शिव भक्त यहां दर्शन के लिए पहुंचते हैं। मान्यता है कि भगवान भोलेनाथ यहां अपने भक्तों के सभी संकट दूर करते हैं, इसी वजह से मंदिर का नाम ‘संकट हरण’ पड़ा। सावन माह में इस मंदिर में विशेष धार्मिक गतिविधियां होती हैं और पूरे महीने मेले जैसा माहौल रहता है। कांवरियों के जत्थे और हजारों श्रद्धालु दर्शन-पूजन के लिए यहां पहुंचते हैं, जिससे प्रशासन के लिए सुरक्षा एक बड़ी जिम्मेदारी बन जाती है।
2008 बैच के IPS अधिकारी हैं किरण एस.
Up news: IG किरण एस. वर्ष 2008 बैच के भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारी हैं और उत्तर प्रदेश कैडर से संबंध रखते हैं। वर्तमान में वे लखनऊ रेंज के आईजी के पद पर तैनात हैं। उनकी नियुक्ति 7 जनवरी 2026 को इस पद पर हुई थी। किरण एस. का जन्म 20 सितंबर 1982 को केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम में हुआ था। उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक्स में एम.टेक की डिग्री प्राप्त की है और प्रदेश के तेज-तर्रार व सख्त प्रशासनिक अधिकारियों में उनकी गिनती होती है।
यह भी पढे़: साइबर अपराधों के खिलाफ मजबूत तंत्र की जरूरत, सभी एजेंसियां मिलकर काम कर रही हैं काम







