Lucknow news: उत्तर प्रदेश विधानसभा में वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने 2026-27 का बजट पेश किया और सदन में शायराना अंदाज भी दिखाया। बजट भाषण के दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तारीफ में शायरी पढ़ी, जो सदन में माहौल बदलने वाली रही। खन्ना ने कहा: “यही जुनून, यही ख्वाब मेरा है, दिया जला के रोशनी कर दूं जहां अंधेरा है।” सिर्फ़ इतना ही नहीं, उन्होंने सरकार की योजनाओं का जिक्र करते हुए एक और शायरी भी पेश की: “सितारा बन के आसमां में वहीं चमकते हैं, डुबो देते हैं जो अपने आपको पसीने में।” फिर उन्होंने कहा, “काबिले तारीफ है, अंदाज एक-एक काम का, गा रहा है गीत यूपी, योगी जी के नाम का।”
Lucknow news: 9.13 लाख करोड़ रुपये का बजट पेश
इस बजट की खास बात यह है कि यह 9.13 लाख करोड़ रुपये का है, जो पिछले वित्त वर्ष की तुलना में करीब 12.2% ज्यादा है। खन्ना ने कहा कि यह प्रदेश की 18वीं विधानसभा का आखिरी पूर्ण बजट है और यह राज्य में राजकोषीय प्रबंधन और ऋण नियंत्रण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। बजट में रोजगार, अवस्थापना विकास और चिकित्सा स्वास्थ्य समेत कई महत्वपूर्ण मदों पर खास ध्यान दिया गया है।
प्रदेश की आर्थिक तस्वीर
Lucknow news: प्रति व्यक्ति आय अब 1,09,844 रुपये, जो 2016-17 के मुकाबले दोगुनी से ज्यादा है। सरकार का लक्ष्य इसे 1,20,000 रुपये तक पहुंचाना है। प्रदेश की जीएसडीपी में 13.4% की वृद्धि दर्ज की गई। बेरोजगारी दर घटकर केवल 2.24% रह गई। उत्तर प्रदेश अब देश का सबसे बड़ा मोबाइल फोन मैन्यूफैक्चरिंग सेंटर बन चुका है।
ये भी पढ़े: योगी सरकार के 9.12 लाख करोड़ रुपये के मेगा बजट में किसे क्या मिला? पढ़िए Key Points







