Home » नई दिल्ली » दिल्ली के पहाड़गंज में सनसनी, फ्री स्टे न मिलने पर विदेशी युवक ने होटल के बाहर काटा अपना गला

दिल्ली के पहाड़गंज में सनसनी, फ्री स्टे न मिलने पर विदेशी युवक ने होटल के बाहर काटा अपना गला

Delhi news: राजधानी दिल्ली के पहाड़गंज इलाके से हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक होटल के बाहर एक विदेशी नागरिक ने अपना गला काटकर आत्महत्या करने की कोशिश की। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। यह मामला पहाड़गंज स्थित व्हाइट ग्लो होटल का है। पुलिस के मुताबिक, घायल युवक की पहचान तुर्कमेनिस्तान निवासी जेहुन (29) के रूप में हुई है। वह 20 जनवरी से 10 फरवरी तक इसी होटल में ठहरा हुआ था।

वापस लौटा और मांगा फ्री कमरा

होटल छोड़ने के एक दिन बाद, यानी 11 फरवरी को जेहुन फिर से होटल पहुंचा। उसने स्टाफ से दोबारा कमरा देने की मांग की, लेकिन इस बार उसके पास पैसे नहीं थे। उसने फ्री स्टे की रिक्वेस्ट की। होटल स्टाफ ने जब बिना भुगतान कमरा देने से इनकार किया और बताया कि कमरे भी उपलब्ध नहीं हैं, तो वह गुस्से में आ गया।

Delhi news: बहस के बीच निकाला चाकू

देखते ही देखते बहस बढ़ गई। इसी दौरान जेहुन ने अचानक चाकू निकाल लिया और अपना गला काटने की कोशिश की। होटल प्रबंधन ने तुरंत पास में गश्त कर रहे पुलिसकर्मियों को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और उसे काबू में किया, लेकिन तब तक वह गंभीर रूप से घायल हो चुका था और काफी खून बह चुका था।

नशे में था युवक

Delhi news: पुलिस ने घायल युवक को तुरंत लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज जारी है। डॉक्टरों ने पुष्टि की है कि घटना के समय वह भारी नशे में था। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

 

ये भी पढ़े: कोलकाता में निपाह वायरस से 25 वर्षीय नर्स की मौत, राज्य में पहला मामला

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments