ख़बर का असर

Home » Uncategorized » अमरोहा में सुबह-सुबह गोलियों की गूंज, नौगावां सादात में युवक को गोली मारकर फरार हुए बदमाश

अमरोहा में सुबह-सुबह गोलियों की गूंज, नौगावां सादात में युवक को गोली मारकर फरार हुए बदमाश

UP News

UP News: अमरोहा जनपद के नौगावां सादात थाना क्षेत्र में आज शनिवार सुबह गोली चलने की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार, मुकारी गांव के पास कच्चे रास्ते पर एक युवक को अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी। गोली लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

अब पढ़े पूरा मामला…

घायल युवक की पहचान डिडौली कोतवाली क्षेत्र के सलामतपुर गांव निवासी हरिओम के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, घटना 14 फरवरी की सुबह करीब आठ बजे मुंडा खेड़ा चौकी क्षेत्र में हुई। हरिओम किसी कार्य से जा रहा था, तभी अचानक घात लगाए बैठे अज्ञात बदमाशों ने उस पर फायरिंग कर दी। गोली लगते ही हरिओम मौके पर गिर पड़ा और वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए उसे हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया।

UP News: पुलिस ने क्या जानकारी दी?

नौगावां सादात सर्किल के क्षेत्राधिकारी अवधमान सिंह भदौरिया ने बताया कि मामले की जांच तेज़ी से चल रही है। उन्होंने कहा, “हमलावरों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए कई पुलिस टीमें गठित की गई हैं। घटना के हर पहलू की गहनता से पड़ताल की जा रही है। हम किसी भी सूरत में अपराधियों को बख्शेंगे नहीं।”

पुलिस सूत्रों के अनुसार, घटना के कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाए हैं, लेकिन शुरुआती जांच में कहा जा रहा है कि यह किसी पुरानी रंजिश या आपसी विवाद का परिणाम हो सकता है। हालांकि, अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है और जांच जारी है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। वहीं इस मामले में आगामी दिनों में पुलिस की जांच रिपोर्ट और गिरफ्तारी की दिशा साफ़ होने की संभावना है। पुलिस ने बताया कि दोषियों को जल्द से जल्द पकड़ कर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

रिपोर्ट- मौ. अज़ीम

ये भी पढ़े… ‘संविधान ‘हम लोग’ से शुरू होता है, भारत माता की जय से नहीं…’ BJP-RSS पर ओवैसी का कटाक्ष

5 1 vote
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

Khabar India YouTubekhabar india YouTube poster

राशिफल