ख़बर का असर

Home » बिहार » गैस एजेंसी से लौट रहे गार्ड की बंदूक से फायर, आभूषण कारीगर जख्मी, CCTV में कैद खौफनाक पल

गैस एजेंसी से लौट रहे गार्ड की बंदूक से फायर, आभूषण कारीगर जख्मी, CCTV में कैद खौफनाक पल

Bihar News

Bihar News: कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित मयूर चौक में मंगलवार सुबह करीब 10 बजे उस समय अफरा-तफरी मच गई जब साइकिल से जा रहे एक प्राइवेट सिक्योरिटी गार्ड की लाइसेंसी दो नाली बंदूक अचानक गिर गई और उससे फायरिंग हो गई। इस घटना में सामने की दुकान पर बैठे 24 वर्षीय आभूषण कारीगर बिट्टू कुमार के दाहिने पैर में छर्रा लग गया। घायल युवक को तत्काल सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका प्राथमिक उपचार जारी है। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

क्या है पूरा मामला?

मिली जानकारी के अनुसार, एसआईएस कंपनी में कार्यरत प्राइवेट सिक्योरिटी गार्ड पवन कुमार सिंह मंगलवार सुबह अपने लाइसेंसी हथियार के साथ साइकिल से मयूर चौक स्थित गैस एजेंसी घरेलू गैस का चिट्ठा कटाने पहुंचे थे। गैस एजेंसी से काम निपटाने के बाद जब वह साइकिल से वापस लौट रहे थे, तभी उनके कंधे पर टंगी दो नाली बंदूक का बेल्ट अचानक खुल गया। हथियार सड़क पर गिरते ही उससे फायरिंग हो गई। बताया जा रहा है कि बंदूक में गोली की बजाय छर्रा लोड था। फायरिंग के दौरान निकला छर्रा सामने स्थित आभूषण की दुकान में जा लगा, जहां बैठे कारीगर बिट्टू कुमार के दाहिने पैर में चोट लग गई। घटना के बाद मौके पर भगदड़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत घायल को अस्पताल पहुंचाया।

Bihar News: पुलिस ने हथियार किया जब्त

घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली थानाध्यक्ष राजीव कुमार तिवारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की और आरोपी गार्ड पवन कुमार सिंह को हिरासत में लेकर थाना ले गई। पुलिस ने गार्ड के लाइसेंसी हथियार को जब्त कर लिया है और उससे पूछताछ जारी है। प्रारंभिक जांच में इसे लापरवाही का मामला माना जा रहा है। वहीं पवन कुमार सिंह ने पुलिस को बताया कि वह एसआईएस कंपनी में सिक्योरिटी गन के रूप में कार्यरत हैं और बैंकों में नकदी पहुंचाने का काम करते हैं। उनके अनुसार, वह लाइसेंसी हथियार के साथ गैस का चिट्ठा कटाने आए थे। वापसी के दौरान अचानक बंदूक का बेल्ट खुल गया और हथियार गिरते ही फायर हो गया।

उन्होंने दावा किया कि फायरिंग के दौरान छर्रा उनकी साइकिल को छूता हुआ सामने की दुकान में चला गया, जहां एक व्यक्ति घायल हो गया। फिलहाल, पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है। सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला जा रहा है। जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Report By: Sumit Kumar

ये भी पढ़े… RJD में अंदरूनी भूचाल? मुजफ्फरपुर में कर्पूरी ठाकुर की जयंती सभा में दिखी खेमेबाज़ी की झलक

5 1 vote
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

khabar india YouTube posterKhabar India YouTube

राशिफल