Breaking News
Home » बिहार » मुजफ्फरपुर में 15 हजार की रिश्वत लेते पकड़ा गया दारोगा, विभाग में मचा हड़कंप

मुजफ्फरपुर में 15 हजार की रिश्वत लेते पकड़ा गया दारोगा, विभाग में मचा हड़कंप

मुजफ्फरपुर में निगरानी ने एसआई को किया गिरफ्तार

Bihar News: मुजफ्फरपुर के सदर थाना में तैनात 2019 बैच के सब-इंस्पेक्टर भास्कर कुमार मिश्रा को आज बुधवार को निगरानी अन्वेषण ब्यूरो (Vigilance Investigation Bureau)  ने रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी थाना परिसर के ठीक बाहर स्थित एक चाय की दुकान से हुई, जहां आरोपी 15 हजार रुपए रिश्वत लेने पहुंचा था।

अब जानें मामला…

मामला सदर थाना क्षेत्र में दर्ज एक बच्चे के अपहरण केस से जुड़ा है। आरोपी सब-इंस्पेक्टर इस केस के अनुसंधानकर्ता थे। वादी अमन कुमार ने बताया कि उनके भाई का नाम संदिग्ध के तौर पर केस में सामने आया था। इसके बाद भास्कर मिश्रा ने केस डायरी से नाम हटाने, आरोपी को सहूलियत देने और केस की जांच को कमजोर करने के एवज में 50 हजार रुपए की रिश्वत की मांग की।

निगरानी ने दारोगा को गिरफ्तार किया।

अमन कुमार ने रिश्वत देने से इनकार किया और कई बार दबाव के बावजूद उन्हें राशि देने पर मजबूर नहीं किया गया। इसके बाद उन्होंने पटना स्थित निगरानी विभाग में लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलने के बाद निगरानी टीम ने सटीक योजना बनाई। आरोपी को रिश्वत की पहली किस्त 15 हजार रुपए देने के लिए चाय की दुकान पर बुलाया गया। जैसे ही भास्कर मिश्रा ने रुपए अपने हाथ में लिए, पहले से घात लगाए निगरानी अधिकारी ने उन्हें दबोच लिया।

Bihar News: रिश्वत की रकम बरामद

निगरानी विभाग के डीएसपी संजय कुमार ने बताया कि आरोपी से रिश्वत की पूरी रकम बरामद की गई है और अब भास्कर कुमार मिश्रा को पटना ले जाकर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कानूनी कार्रवाई की जा रही है। वहीं इस घटना ने एक बार फिर पुलिस विभाग की ईमानदारी और कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। ऐसे मामलों से यह भी साफ हो गया कि यदि नागरिक सही समय पर शिकायत दर्ज कराएं, तो भ्रष्ट अधिकारियों को पकड़ना संभव है।

Report BY: विक्रम कुमार

ये भी पढ़े… मुजफ्फरपुर में घर में घुसकर गर्लफ्रेंड की गोली मारकर हत्या, फिर थाने पहुंचा आरोपी ने किया सरेंडर

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments