ख़बर का असर

Home » उत्तर प्रदेश » होली-रमजान से पहले मुरादाबाद में SP सिटी की अपील, बोले- ‘मिलजुलकर मनाएं त्योहार’

होली-रमजान से पहले मुरादाबाद में SP सिटी की अपील, बोले- ‘मिलजुलकर मनाएं त्योहार’

UP News

UP News: आगामी त्योहारों होली और रमजान को लेकर मुरादाबाद शहर में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रशासनिक अधिकारियों ने सभी समुदायों से आपसी सौहार्द बनाए रखते हुए त्योहार मनाने की अपील की।

माहौल खराब करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई

बैठक को संबोधित करते हुए एसपी सिटी कुंवर रणविजय सिंह ने कहा कि त्योहारों के दौरान किसी भी छोटी या बड़ी घटना की सूचना तत्काल अधिकारियों को दें। उन्होंने स्पष्ट किया कि सामाजिक सद्भाव बनाए रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। एसपी सिटी ने कहा कि होली और रमजान के दौरान माहौल खराब करने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने लोगों को सोशल मीडिया पर फैलने वाली फर्जी खबरों से सतर्क रहने की सलाह दी और कहा कि पुलिस प्रशासन पूरी तरह से सतर्क है।

 

उन्होंने रंगों के पर्व होली और रमजान के बाद मनाए जाने वाले ईद के त्योहार को आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाने की अपील की। बैठक में इलाके के गणमान्य नागरिक, दोनों समुदायों के प्रमुख व्यक्ति और व्यापारीगण उपस्थित रहे। कानून-व्यवस्था बनाए रखने और परस्पर सम्मान को प्राथमिकता देने पर विशेष जोर दिया गया।

UP News: भाईचारे के साथ त्योहार मनाने का संकल्प

एसपी सिटी ने आगे कहा कि त्योहार खुशियां बांटने का अवसर होते हैं। उन्होंने किसी भी प्रकार की जबरदस्ती या उकसावे वाली गतिविधियों से बचने की अपील की। जिन लोगों को रंगों से परहेज है, उनसे घरों में रहने का आग्रह किया गया, वहीं रंग खेलने वालों को निर्देश दिए गए कि वे किसी पर जबरन रंग न डालें। इसके अलावा डीजे और लाउड म्यूजिक की आवाज निर्धारित मानकों के भीतर रखने के सख्त निर्देश दिए गए हैं, ताकि किसी की धार्मिक भावनाएं आहत न हों और शांति व्यवस्था प्रभावित न हो। बैठक के दौरान दोनों समुदायों के प्रतिनिधियों ने प्रशासन के सुझावों का समर्थन किया और सभी ने मिलकर शहर में अमन-चैन, आपसी सद्भाव और भाईचारे के साथ त्योहार मनाने का संकल्प लिया।

Report By: BP Upadhyay

ये भी पढ़े… फिल्म ‘यादव जी की लव स्टोरी’ को लेकर संभल में क्यों हुआ बवाल?

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

Khabar India YouTubekhabar india YouTube poster

राशिफल