Home » Uncategorized » सुंदर पिचाई भारत में, Google और AIIMS में एआई साझेदारी का ऐलान, पीएम मोदी से मुलाकात

सुंदर पिचाई भारत में, Google और AIIMS में एआई साझेदारी का ऐलान, पीएम मोदी से मुलाकात

Spread the love

Sundar pichai: भारत मंडपम में आयोजित AI Impact Summit में गूगल और अल्फाबेट के सीईओ सुंदर पिचाई भारत में मौजूद हैं। उन्होंने 18 फरवरी को पीएम मोदी से मुलाकात की और एआई समिट समेत तकनीकी विषयों पर चर्चा की। पिचाई ने समिट में भाग लेने से पहले AIIMS के साथ साझेदारी की घोषणा भी की, जो डॉक्टरों और मरीजों दोनों के लिए फायदेमंद होगी।

Google और AIIMS की साझेदारी

सुंदर पिचाई ने बताया कि इस साझेदारी से AIIMS में इलाज कराने वाले लाखों मरीजों और डॉक्टरों को मदद मिलेगी। एआई की मदद से मरीजों की रिपोर्ट तैयार करना आसान होगा और डॉक्टर बेहतर तरीके से इलाज कर पाएंगे। पिचाई ने कहा कि यह प्रोजेक्ट अभी शुरुआती स्टेज में है, लेकिन भविष्य में हर सेक्टर में एआई का फायदा लिया जा सकता है।

Sundar pichai: एआई से शिक्षा और सिस्टम में सुधार

पिचाई ने आगे बताया कि एआई की मदद से यह पता लगाया जा सकता है कि छात्रों को कैसे पढ़ाई करनी चाहिए या अस्पताल का सिस्टम कैसे बेहतर काम कर सकता है। सरकार के काम को भी आसान बनाने में एआई मददगार साबित होगा। उन्होंने कहा कि नई टेक्नोलॉजी तेजी से चीजों को आसान बना सकती है।

Sundar pichai: पीएम मोदी से मुलाकात

सुंदर पिचाई ने पीएम मोदी से मुलाकात के दौरान भारत और गूगल के बीच एआई सहयोग को और गहरा करने पर चर्चा की। पीएम मोदी ने कहा कि भारत में एआई तेजी से बढ़ रहा है और गूगल जैसे ग्लोबल टेक प्लेयर्स के साथ मिलकर काम करने से इसके अवसर और बढ़ेंगे। पिचाई ने भी मुलाकात को सकारात्मक अनुभव बताया और कहा कि हेल्थ, एग्रीकल्चर और लैंग्वेज सपोर्ट में एआई को इन्फ्यूज करने की बातें हुईं।

Google I/O 2026 का ऐलान

Sundar pichai: AI Impact Summit में गूगल ने अपने सालाना डेवलपर्स इवेंट Google I/O 2026 की तारीखों का भी ऐलान किया। यह कांफ्रेंस 19 और 20 मई को कैलिफोर्निया में आयोजित होगी।

 

ये भी पढ़े: UP Board Exam: योगी सरकार की बड़ी पहल: अब जेल में बंद कैदी भी देंगे हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments