South Africa setback: ओटनील बार्टमैन हैमस्ट्रिंग चोट के कारण ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह डुआन जेनसेन को टीम में शामिल किया गया है।
South Africa setback: डोमेस्टिक मैच में चोटिल हुए बार्टमैन-
बार्टमैन डोमेस्टिक फर्स्ट क्लास मैच के दौरान चोटिल हुए थे। उनके बाएं पैर की हैमस्ट्रिंग में खिंचाव आया। वह मुकाबले में सिर्फ 5 ओवर गेंदबाजी कर सके और दूसरी पारी में बल्लेबाजी के लिए भी नहीं उतरे।
South Africa setback: रबाडा के बाद बार्टमैन के रूप में दूसरा झटका-
साउथ अफ्रीका को वनडे सीरीज से पहले यह दूसरा बड़ा झटका लगा है। इससे पहले प्रमुख तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा भी हैमस्ट्रिंग चोट के कारण सीरीज से बाहर हो चुके हैं।
डुआन जेनसेन को मिला मौका-
बार्टमैन की जगह डुआन जेनसेन को टीम में शामिल किया गया है। हाल ही में नामीबिया, जिम्बाब्वे और साउथ अफ्रीका के बीच हुई टी20 सीरीज में वह सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे थे। उन्होंने दो वनडे मैचों में भी 5 विकेट हासिल किए हैं।
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग XI-
दक्षिण अफ्रीका की संभावित प्लेइंग XI-
क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रयान रिकेलटन/टोनी डी जोर्जी, तेंबा बावुमा (कप्तान), एडेन मार्करम (दूसरे और तीसरे वनडे से उपलब्ध), ट्रिस्टन स्टब्स, हेनरिक क्लासेन/डेविड मिलर, मार्को यानसेन, केशव महाराज, गेराल्ड कोएत्जी, लुंगी एनगिडी, नांद्रे बर्जर/क्वेना मफाका।
ऑस्ट्रेलिया की संभावित प्लेइंग XI-
ट्रेविस हेड, मिचेल मार्श (कप्तान), मार्नस लाबुशेन, कैमरून ग्रीन, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), एलेक्स कैरी, आरोन हार्डी, बेन ड्वार्शियस, नाथन एलिस, एडम जाम्पा, जोश हेजलवुड।
यह भी पढ़े- रो-को कर रहे हैं मिशन वर्ल्ड कप 2027 की तैयारी, भारत बनाम वेस्टइंडीज सीरीज में मचाएंगे धूम








