Home » मनोरंजन » ‘अनुपमा’ का जलवा बरकरार, रुपाली गांगुली ने जीता आइकॉनिक गोल्ड अवॉर्ड 2026

‘अनुपमा’ का जलवा बरकरार, रुपाली गांगुली ने जीता आइकॉनिक गोल्ड अवॉर्ड 2026

रुपाली गांगुली का अनुपमा गोल्ड अवॉर्ड

Anupama Gold Award 2026: लोकप्रिय टीवी शो अनुपमा की लीड एक्ट्रेस रुपाली गांगुली ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि उनका जादू आज भी कायम है। उन्हें आइकॉनिक गोल्ड अवॉर्ड 2026 से सम्मानित किया गया है। यह अवॉर्ड उन्हें टीवी इंडस्ट्री में बेहतरीन योगदान के लिए दिया गया है।

पूरे परिवार के लिए गर्व का अवसर

इस खास मौके की सबसे दिलचस्प बात यह रही कि यह सम्मान सिर्फ रुपाली तक सीमित नहीं रहा। उनके भाई विजय गांगुली, जो पेशे से कोरियोग्राफर हैं, उन्हें भी अवॉर्ड मिला। यानी यह पल पूरे परिवार के लिए गर्व का अवसर बन गया।

रुपाली गांगुली का अनुपमा गोल्ड अवॉर्ड
रुपाली गांगुली का अनुपमा गोल्ड अवॉर्ड

रुपाली गांगुली ने अवॉर्ड शो की कुछ खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कीं। इन तस्वीरों में वे स्टेज पर अपने भाई और मां रजनी गांगुली के साथ नजर आ रही हैं। शो के दौरान उनकी मां रजनी ने फिल्म धुरंधर के गाने शरारत पर बेटे विजय के साथ शानदार डांस किया। उनके इस जोश और अंदाज ने वहां मौजूद सभी लोगों का ध्यान खींच लिया।

Anupama Gold Award 2026: रुपाली ने भावुक पोस्ट शेयर किया

हालांकि अवॉर्ड रुपाली और विजय ने जीता, लेकिन सोशल मीडिया पर चर्चा सबसे ज्यादा उनकी मां की हो रही है। इससे पहले भी रजनी गांगुली का डांस वीडियो वायरल हो चुका है और तब लोगों ने उन्हें “रियल स्टार” कहा था। इस बार भी उन्होंने अपनी परफॉर्मेंस से सबका दिल जीत लिया।

Anupama Gold Award 2026: रुपाली गांगुली का अनुपमा गोल्ड अवॉर्ड
अनुपमा ने गोल्ड अवॉर्ड 2026 जीत

रुपाली ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा कि वह इस सम्मान के लिए दिल से आभारी हैं। उन्होंने बताया कि यह अवॉर्ड ‘अनुपमा’ के जन्मदिन पर मिला, जो उनके लिए किसी खास तोहफे से कम नहीं है। उन्होंने अपने भाई विजय और मां रजनी को अपनी ताकत और सहारा बताया। साथ ही अपने पति अश्विन वर्मा को हिम्मत देने के लिए धन्यवाद कहा।

रुपाली ने शो के निर्माता राजन शाही और पूरी टीम का भी आभार जताया। उन्होंने लिखा कि ‘अनुपमा’ ने उनकी जिंदगी पूरी तरह बदल दी है।

समाजिक मुद्दों को पर्दे पर दिखाया

जानकारी के लिए बता दें कि ‘अनुपमा’ की शुरुआत साल 2020 में हुई थी। पिछले छह सालों से यह शो लगातार टीवी पर लोकप्रिय बना हुआ है और टीआरपी रेटिंग में अक्सर टॉप पर रहता है। इस शो में समाज के उन मुद्दों को दिखाया जाता है, जिन पर आमतौर पर खुलकर बात नहीं की जाती।

दर्शकों को शो में अनुपमा और अनुज की प्रेम कहानी बहुत पसंद आई थी। हालांकि यह जोड़ी ज्यादा समय तक स्क्रीन पर साथ नहीं दिख पाई। इस समय कहानी में तीसरी पीढ़ी की समस्याओं और रिश्तों की उलझनों को दिखाया जा रहा है, जिन्हें अनुपमा सुलझाने की कोशिश कर रही है।