ख़बर का असर

Home » उत्तर प्रदेश » मुरादाबाद से लापता छात्र ने बरेली में ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

मुरादाबाद से लापता छात्र ने बरेली में ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

बीए छात्र रियाज़ अहमद लापता

UP News: मुरादाबाद जनपद के ठाकुरद्वारा कोतवाली नगर क्षेत्र से तीन दिन पहले लापता हुए 22 वर्षीय बीए छात्र रियाज़ अहमद की बरेली में ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या करने की सूचना मिलने से परिवार और इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। रियाज़ अहमद, मोहम्मद आरिफ के पुत्र और वार्ड नंबर 23 के निवासी थे। परिजनों के अनुसार, वह तीन दिन पूर्व अचानक घर से लापता हो गए थे। काफी तलाश के बाद भी जब उनका कोई सुराग नहीं लगा तो परिवार ने कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई थी।

पत्र छोड़ गया था रियाज़

बताया जा रहा है कि घर से निकलते समय रियाज़ अपने माता-पिता और दोस्तों के नाम एक पत्र छोड़ गए थे। साथ ही उन्होंने कुछ दोस्तों को व्हाट्सऐप पर सुसाइड नोट भी भेजा था। परिवार का दावा है कि रियाज़ पिछले करीब 20 दिनों से मानसिक तनाव में थे और उन्हें नींद नहीं आ रही थी। परिजनों का कहना है कि रियाज़ पिछले करीब 20 दिनों से मानसिक तनाव में थे और ठीक से सो नहीं पा रहे थे। पुलिस ने उनके मोबाइल फोन की लोकेशन ट्रैक करने का प्रयास किया, लेकिन कोई ठोस जानकारी नहीं मिल सकी।

मृतक की फाइल फोटो। - Dainik Bhaskar

UP News: जांच में जुटी पुलिस 

वहीं इस मामले में कोतवाली प्रभारी मनोज परमार ने बताया कि बरेली जीआरपी पुलिस की ओर से सूचना मिली कि बुधवार को रियाज़ अहमद ने ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जान दे दी। सूचना मिलते ही परिजन कोतवाली पहुंचे। जिसके बाद पुलिस ने पूरे घटनाक्रम की गंभीरता से जांच शुरु कर दी और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए आगे की कार्रवाई में जुटी गई।

Report By: सलमान युसूफ 

ये भी पढ़े… मुरादाबाद में क्यों चला दरगाह पर योगी सरकार का बुलडोजर?

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

khabar india YouTube posterKhabar India YouTube

राशिफल