ख़बर का असर

Home » उत्तर प्रदेश » नौगावां सादात नगर पंचायत में विवाद: सभासदों ने अध्यक्ष और उनके पति पर लगाए गंभीर आरोप

नौगावां सादात नगर पंचायत में विवाद: सभासदों ने अध्यक्ष और उनके पति पर लगाए गंभीर आरोप

नगर पंचायत नौगावां

UP News: नगर पंचायत नौगावां सादात में प्रशासनिक कार्यप्रणाली को लेकर विवाद गहरा गया है। नगर पंचायत के सभासदों ने एकजुट होकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपते हुए अध्यक्ष और उनके पति पर गंभीर आरोप लगाए हैं। सभासदों ने विकास कार्यों में खानापूर्ति किए जाने, बोर्ड की बैठक न बुलाए जाने और सरकारी संपत्तियों पर अध्यक्ष पति के फोटो लगाए जाने पर कड़ी आपत्ति जताई है।

सरकारी संपत्तियों पर फोटो लगाने का मामला

सभासदों का आरोप है कि नगर में लगाए गए शीतल जल प्याऊ और विभिन्न स्थानों पर लगे बोर्डों पर अध्यक्ष पति नदीम अब्बास ज़ैदी के फोटो प्रदर्शित किए गए हैं। यहां तक कि अध्यक्ष के आवास को दर्शाने वाले बोर्डों पर भी उनके चित्र लगाए गए हैं। सभासदों का कहना है कि इससे नगर पंचायत कार्यालय के कार्यों में अध्यक्ष पति के सीधे हस्तक्षेप का संकेत मिलता है।
सभासदों ने यह भी कहा कि हाल में प्रकाशित एक समाचार में अध्यक्ष पति अपना पक्ष रखते दिखाई दिए, जबकि इस विषय में आधिकारिक रूप से अध्यक्ष को सामने आना चाहिए था। इससे प्रशासनिक पारदर्शिता पर सवाल उठ रहे हैं।

स्वच्छता प्रेरक पद से हटाने की मांग

ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि अध्यक्ष पति को स्वच्छता प्रेरक की जिम्मेदारी दी गई है, जबकि आरोप है कि वे सफाई व्यवस्था से दूर रहते हैं। सभासदों ने स्वच्छ भारत मिशन के उद्देश्यों का हवाला देते हुए उन्हें तत्काल प्रभाव से इस पद से हटाने की मांग की है। सभासदों ने जिलाधिकारी से नगर पंचायत की बोर्ड बैठक शीघ्र बुलाने, विकास कार्यों की समीक्षा कराने और सरकारी संपत्तियों से अध्यक्ष पति के फोटो हटवाने के निर्देश जारी करने की मांग की है। उनका कहना है कि नगर में विकास कार्यों के नाम पर केवल औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं और पारदर्शिता का अभाव है।मामले को लेकर नगर में सियासी हलचल तेज हो गई है। अब सभी की नजरें प्रशासन की अगली कार्रवाई पर टिकी हैं।

Report BY- मौ. अज़ीम

ये भी पढ़े… 2027 चुनाव से पहले यूपी में संघ की Entry! दिल्ली से लेकर लखनऊ तक चर्चा तेज

5 1 vote
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

khabar india YouTube posterKhabar India YouTube

राशिफल