ख़बर का असर

Home » उत्तर प्रदेश » मुरादाबाद में सरेआम नशे का खेल! बीच सड़क इंजेक्शन लगाते युवकों का वीडियो वायरल, पुलिस से कार्रवाई की मांग

मुरादाबाद में सरेआम नशे का खेल! बीच सड़क इंजेक्शन लगाते युवकों का वीडियो वायरल, पुलिस से कार्रवाई की मांग

Moradabad news

UP News: मुरादाबाद के महानगर में नशे के बढ़ते प्रचलन को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे एक वीडियो ने शहर की कानून-व्यवस्था और युवाओं की सुरक्षा को लेकर नई बहस छेड़ दी है। वीडियो में दो युवक शहर के व्यस्त इलाके में सरेआम एक-दूसरे को नशीला इंजेक्शन लगाते दिखाई दे रहे हैं। यह घटना न केवल चौंकाने वाली है, बल्कि समाज के लिए गहरी चिंता का विषय भी बन गई है।

व्यस्त बाजार क्षेत्र का बताया जा रहा है वीडियो

जानकारी के अनुसार, वीडियो शहर के प्रसिद्ध बुद्ध बाजार और असालतपुरा मोहल्ले के आसपास का बताया जा रहा है। फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि दोनों युवक कूड़े और कबाड़ के ढेर के पीछे बैठे हुए हैं और खुलेआम नशीले इंजेक्शन का आदान-प्रदान कर रहे हैं। यह पूरा घटनाक्रम ऐसे स्थान पर हो रहा है जहां दिनभर आम नागरिकों, व्यापारियों, महिलाओं और बच्चों की आवाजाही रहती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह की घटनाएं अब इक्का-दुक्का नहीं रहीं, बल्कि शहर के कुछ इलाकों में नशाखोरी एक गंभीर सामाजिक समस्या बनती जा रही है। लोगों ने आरोप लगाया कि कई बार शिकायतों के बावजूद प्रभावी कार्रवाई नहीं हो पाती, जिससे असामाजिक तत्वों के हौसले बुलंद हो रहे हैं।

UP News: पुलिस से अपील

वीडियो बनाने वाली एक महिला ने पूरे घटनाक्रम को अपने मोबाइल कैमरे में रिकॉर्ड किया। वीडियो में युवक उसे “सिस्टर-सिस्टर” कहकर संबोधित करते सुनाई दे रहे हैं। महिला ने सोशल मीडिया के माध्यम से पुलिस प्रशासन से अपील की है कि आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।

महिला का कहना है कि खुलेआम इस तरह का नशा करना न केवल कानून का उल्लंघन है, बल्कि समाज में गलत संदेश भी देता है। खासकर बच्चों और किशोरों पर इसका नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है, जो इस तरह के दृश्य देखकर भटक सकते हैं। घटना के सामने आने के बाद क्षेत्र के नागरिकों में रोष व्याप्त है। व्यापारियों और स्थानीय निवासियों ने कहा कि यदि सार्वजनिक स्थानों पर इस तरह की गतिविधियां जारी रहीं तो शहर की छवि धूमिल होगी और आम लोगों की सुरक्षा भी प्रभावित होगी।

Report BY: सलमान युसूफ 

ये भी पढ़े…  मुरादाबाद में फैली सनसनी! शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, युवती बोली- ‘पुलिस नहीं सुन रही’

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

khabar india YouTube posterKhabar India YouTube

राशिफल