ख़बर का असर

Home » राष्ट्रीय » संबित पात्रा का आरोप: राहुल गांधी देश के सबसे बड़े गद्दार

संबित पात्रा का आरोप: राहुल गांधी देश के सबसे बड़े गद्दार

Rahul Gandhi

Rahul Gandhi: 20 फरवरी: दिल्ली के प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम में चल रहे एआई समिट के दौरान यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के विरोध प्रदर्शन को लेकर भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने राहुल गांधी को ‘देश का सबसे बड़ा गद्दार’ करार दिया और कहा कि कांग्रेस के इस विरोध ने भारत की छवि को नुकसान पहुंचाया है।

विरोध प्रदर्शन पर संबित पात्रा का आरोप

संबित पात्रा ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा एआई समिट के दौरान किया गया विरोध प्रदर्शन भारत की अंतरराष्ट्रीय छवि को धूमिल करने का प्रयास था। उन्होंने आरोप लगाया कि यह प्रदर्शन राहुल गांधी और उनके परिवार की मौजूदगी में योजना बनाई गई थी।

Rahul Gandhi: गिरफ्तारी और विरोध की वजह

समिट में हिस्सा लेने आए यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को विरोध प्रदर्शन के दौरान गिरफ्तार किया गया। इन कार्यकर्ताओं ने समिट में आधिकारिक पंजीकरण कराया था, लेकिन बाद में टी-शर्ट उतारकर विरोध करना शुरू किया। गिरफ्तार कार्यकर्ताओं में कृष्णा हरी, कुंदन यादव, अजय कुमार और नरसिम्हा यादव शामिल थे।

भारत की प्रतिष्ठा को नुकसान

संबित पात्रा ने यह भी कहा कि एआई समिट में 100 से अधिक देशों के प्रतिनिधि शामिल हुए थे, जिसमें कई राष्ट्राध्यक्ष और मंत्री शामिल थे। उन्होंने कहा कि यह आयोजन भाजपा का नहीं, बल्कि भारत का था, और कांग्रेस का विरोध भारत की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने वाली साजिश थी।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

Khabar India YouTubekhabar india YouTube poster

राशिफल