Breaking News
Home » अंतर्राष्ट्रीय » नेपाल के सीमावर्ती इलाके गौर नगरपालिका में कर्फ्यू जारी, हिंसा के बाद प्रशासन सख्त, सुरक्षा बल तैनात

नेपाल के सीमावर्ती इलाके गौर नगरपालिका में कर्फ्यू जारी, हिंसा के बाद प्रशासन सख्त, सुरक्षा बल तैनात

गौर नगरपालिका में कर्फ्यू
Spread the love

Gaur Municipality Curfew: नेपाल के दक्षिण-पूर्वी इलाके में तनाव की स्थिति बनी हुई है। गौर नगरपालिका में शनिवार को दो समूहों के बीच झड़प हो गई, जिसके बाद स्थानीय प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई की। हिंसा के बाद 21 फरवरी को गौर नगरपालिका क्षेत्र में कर्फ्यू लगा दिया गया, जो अभी भी कुछ हिस्सों में जारी है।

शादी जुलूस विवाद से बढ़ी हिंसा

जानकारी के अनुसार, यह विवाद वार्ड 6 के सबगढ़ इलाके में शुरू हुआ। यहां शादी के जुलूस के दौरान दो समुदायों के लोगों के बीच किसी बात पर बहस हो गई। बहस धीरे-धीरे बढ़कर हिंसा में बदल गई। इस दौरान लोगों ने पत्थरबाजी की और एक गाड़ी में आग भी लगा दी।

Gaur Municipality Curfew: गौर नगरपालिका में कर्फ्यू
गौर नगरपालिका में कर्फ्यू

नेपाली मीडिया काठमांडू पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, दोनों गुटों के बीच इससे पहले भी तनाव था। झड़प के बाद शुक्रवार शाम को दोनों पक्षों के बीच छह सूत्रीय समझौता भी हुआ था, लेकिन इसके बावजूद शनिवार सुबह करीब 9 बजे फिर से तनाव बढ़ गया। इसके बाद प्रशासन ने दोपहर 1 बजे से कर्फ्यू लागू कर दिया। जिला मजिस्ट्रेट दिनेश सागर भुसाल ने बताया कि स्थिति को और बिगड़ने से रोकने के लिए अगली सूचना तक कर्फ्यू जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि जैसे ही हालात सामान्य होंगे, कर्फ्यू हटा दिया जाएगा।

Gaur Municipality Curfew: कर्फ्यू क्षेत्र में सुरक्षा घेरे की सख्ती बढ़ी

कर्फ्यू क्षेत्र में गौर कस्टम्स ऑफिस, पूर्व दिशा में मुदबलवा गेट, पश्चिम में लालकैया तटबंध और उत्तर दिशा में बाम नहर क्षेत्र शामिल हैं। सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए नेपाली आर्मी, नेपाल पुलिस और आर्म्ड पुलिस फोर्स  के जवानों को तैनात किया गया है। प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। कर्फ्यू वाले इलाके में आने-जाने पर रोक है, हालांकि सुबह 6:30 बजे से 8:30 बजे तक जरूरी कामों के लिए कुछ छूट दी गई है।

गौर नगरपालिका में कर्फ्यू
गौर नगरपालिका में कर्फ्यू

पत्थरबाजी में कई लोग हुए घायल

झड़प भड़काने के आरोप में कई लोगों को हिरासत में भी लिया गया है। अधिकारियों का कहना है कि इलाके में समुदायों के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए स्थिति पर कड़ी नजर रखी जा रही है ताकि आगे ऐसी घटनाएं न हों। इससे पहले जिला मजिस्ट्रेट दिनेश सागर भुसाल ने बताया था कि कर्फ्यू गौर कस्टम ऑफिस से पूर्व में मुदबलवा गेट, पश्चिम में लालकैया तटबंध और उत्तर में बाम नहर क्षेत्र तक लागू किया गया है।

इलाके में शांति बहाल करने के लिए दर्जनों सुरक्षाकर्मियों को भेजा गया है। प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और अधिकारियों ने लोगों से संयम रखने की अपील की है।बताया जा रहा है कि विवाद तब शुरू हुआ जब सबगढ़ इलाके में शादी के जुलूस के दौरान दो समुदायों के लोगों के बीच बहस हो गई। इसके बाद मामला बढ़ गया और पत्थरबाजी होने लगी, जिसमें कई लोग घायल भी हो गए।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments