ख़बर का असर

Home » गुजरात » राजकोट में बुलडोजर एक्शन से मचा हड़कंप, मिट्टी में मिला अवैध निर्माण

राजकोट में बुलडोजर एक्शन से मचा हड़कंप, मिट्टी में मिला अवैध निर्माण

जांगलेश्वर में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू

Gujarat News: राजकोट के जांगलेश्वर क्षेत्र में आज सोमवार से अवैध अतिक्रमण हटाने का अभियान शुरू हो गया है। राजकोट महानगरपालिका (आरएमसी) 1,489 अवैध मकानों पर बुलडोजर की कार्रवाई कर रही है। नगर निगम टीपी रोड और नदी किनारे से अतिक्रमण हटा रहा है। कार्रवाई के दौरान भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है। लगभग 87,000 वर्ग मीटर जमीन को खाली कराने के लिए बुलडोजर की कार्रवाई पुलिस की कड़ी निगरानी में चल रही है। सरकार जमीन को खाली करने के लिए पहले ही नोटिस जारी कर दिए गए थे। अब अवैध अतिक्रमण को हटाने के लिए ध्वस्तीकरण की बड़ी कार्रवाई जारी है।

नदी के किनारे का निर्माण अवैध

नगर आयुक्त तुषार सुमेरा ने बताया कि राजकोट शहर के जांगलेश्वर क्षेत्र में नदी के किनारे का निर्माण अवैध अतिक्रमण है और नगर नियोजन सड़क पर हमने अतिक्रमण हटाने का काम शुरू कर दिया है। उन्होंने बताया कि राजकोट महानगरपालिका की तरफ से वरिष्ठ अधिकारियों सहित 700 से ज्यादा लोग वहां पर हैं। उन्होंने बताया कि हमारी कोशिश रही है कि जितना हम समझाकर लोगों को वहां से हटा पाए, वो काम भी चालू है। उन्होंने बताया कि जो अवैध निर्माण नदी के किनारे पर है। 100 प्रतिशत उन पर कार्रवाई की जाएगी। सड़क पर जो अतिक्रमण है, उस पर भी कार्रवाई की जाएगी। नदी के किनारे और सड़क पर जो अतिक्रमण है, उस पर ही कार्रवाई करने जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि नगरपालिका की टीम पांच दिन से डोर डू डोर कैंपेन कर रही है।

Bulldozer Action In Gujarat

एक-एक घर में जाकर समझा रही है। यहां तक कि नगरपालिका की टीम ट्रैक्टर की सुविधा वहां पर दे रही है कि अगर किसी को जगह खाली करनी है तो हमारी सुविधा वहां पर उपलब्ध है। राजकोट के डीसीपी क्राइम जगदीश बगरवा ने बताया कि आज सुबह से जांगलेश्वर क्षेत्र और उसके आसपास के इलाकों में सभी अवैध अतिक्रमणों को हटाने का काम शुरू कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि सुबह से शांतिपूर्ण तरीके से ध्वस्तीकरण की प्रक्रिया चल रही है। उन्होंने बताया कि समझाने की वजह से ज्यादातर लोगों ने खुद से डिमोलिश करके अतिक्रमण हटा दिया था। बाकी बचे एरिया पर अतिक्रमण हटाने की शांतिपूर्ण कार्रवाई चल रही है।

ये भी पढ़े… लखीमपुर खेतौसा हत्याकांड: पोस्टमार्टम के बाद परिजनों का दाह संस्कार से इन्कार, बुलडोजर कार्रवाई की मांग तेज

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

Khabar India YouTubekhabar india YouTube poster

राशिफल