Breaking News
Home » jammu & kashmir » जम्मू-कश्मीर के अखनूर में पाकिस्तानी निशान वाले दो संदिग्ध गुब्बारे बरामद, जांच शुरू

जम्मू-कश्मीर के अखनूर में पाकिस्तानी निशान वाले दो संदिग्ध गुब्बारे बरामद, जांच शुरू

Akhnoor Balloon Case:

Akhnoor Balloon Case: जम्मू-कश्मीर के अखनूर क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय सीमा के नजदीक दो संदिग्ध गुब्बारे मिलने से सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। खौर थाना क्षेत्र के नीली नाला स्थित गुनारा गांव में खुले मैदान से ये गुब्बारे बरामद किए गए। ग्रामीणों ने गुब्बारे देखे जाने के बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर उन्हें कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

गुब्बारों पर पाकिस्तानी निशान और विदेशी मुद्रा बरामद

पुलिस के अनुसार गुब्बारों पर पाकिस्तानी मोबाइल नंबर और स्कैनर जैसी तस्वीर छपी हुई थी। गुब्बारों के साथ पाकिस्तानी मुद्रा और अमेरिकी करेंसी नोट भी मिले हैं, जिससे मामला गंभीर माना जा रहा है। सुरक्षा एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि गुब्बारे किस उद्देश्य से भारतीय क्षेत्र में पहुंचे।

Akhnoor Balloon Case: ड्रोन या हवा के जरिए आने की आशंका

अधिकारियों का कहना है कि अभी यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि गुब्बारे ड्रोन के माध्यम से भेजे गए या हवा के रुख के साथ सीमा पार से बहकर यहां पहुंचे। मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और बरामद सामग्री की जांच भी कराई जा रही है।

Akhnoor Balloon Case:
Akhnoor Balloon Case:

Akhnoor Balloon Case: सीमावर्ती क्षेत्रों में पहले भी मिल चुके हैं ऐसे गुब्बारे

सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार सीमावर्ती इलाकों में पहले भी पाकिस्तानी निशान वाले गुब्बारे मिलने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। अखनूर, सांबा सहित कई क्षेत्रों में पूर्व में भी ऐसे गुब्बारे बरामद किए गए थे। हालांकि अधिकतर मामलों में गुब्बारे हानिरहित पाए गए हैं, लेकिन सुरक्षा कारणों से हर घटना की गहन जांच की जाती है। पुलिस ने स्थानीय लोगों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध वस्तु की जानकारी तुरंत प्रशासन को दें। फिलहाल मामले की जांच जारी है और सुरक्षा एजेंसियां स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

यह भी पढे़ : मथुरा के फालैन गांव में अनोखी होलिका दहन परंपरा, जलती आग पर चलते हैं पुजारी