Home » उत्तर प्रदेश » Muzaffarnagar : में भीषण सड़क हादसा, दो की मौत, 21 घायल

Muzaffarnagar : में भीषण सड़क हादसा, दो की मौत, 21 घायल

Muzaffarnagar : में भीषण सड़क हादसा, दो की मौत, 21 घायल

Muzaffarnagar News : उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में मंगलवार सुबह एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हो गया। रतनपुरी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार ट्रक (ट्रोले) ने मजदूरों से भरी एक पिकअप को जोरदार टक्कर मार दी। इस दर्दनाक हादसे में पिकअप सवार दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 21 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी के मुताबिक, पिकअप वाहन जानसठ से मजदूरों को लेकर रतनपुरी होते हुए मेरठ की ओर खेतों में काम करने जा रहा था। तभी सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार और अनियंत्रित ट्रक ने पिकअप को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि पिकअप बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में ताराचंद और रामचंद्र, दोनों निवासी जानसठ, की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। सड़क पर चीख-पुकार सुनाई देने लगी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को तुरंत सीएचसी खतौली में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए 17 लोगों को मेरठ और बेगराजपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया, जबकि चार घायलों का इलाज खतौली सीएचसी में जारी है।

हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। उधर, सीएचसी खतौली में मृतकों के परिजनों ने मुआवजे और सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर जमकर हंगामा किया। स्थिति बिगड़ती देख प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवारों को कार्रवाई व मुआवजे का आश्वासन देकर मामला शांत कराया।

इस संबंध में सीएचसी खतौली के वरिष्ठ डॉक्टर अमित भरु ने बताया कि 24 फरवरी की सुबह करीब 8 बजे यह हादसा हुआ। अस्पताल में कुल 23 मरीज लाए गए थे, जिनमें से दो को मृत घोषित कर दिया गया। 16–17 घायलों को उच्च उपचार के लिए रेफर किया गया है और चार का इलाज अस्पताल में जारी है। पुलिस फरार ट्रक चालक की तलाश में जुटी हुई है।

https://x.com/i/status/2026365532157686002