Home » उत्तराखंड » रुद्रपुर में खुले स्थान पर नमाज पढ़ रहे व्यक्ति से मारपीट मामले में पुलिस क्या बोली?

रुद्रपुर में खुले स्थान पर नमाज पढ़ रहे व्यक्ति से मारपीट मामले में पुलिस क्या बोली?

नमाज पढ़ने को लेकर उत्तराखंड के रुद्रपुर में विवाद

Uttarakhand News: रुद्रपुर से एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें नमाज अदा कर रहे एक व्यक्ति के साथ कथित रूप से मारपीट की जाती हुई दिखाई दे रही है। बताया जा रहा है कि यह मामला अटरिया मंदिर मेले से जुड़ा है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने स्वतः संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है।

अब जानें मामला…

जानकारी के अनुसार, घटना अटरिया मंदिर मेले के दौरान की बताई जा रही है। वायरल वीडियो में एक व्यक्ति खुले स्थान पर नमाज पढ़ता नजर आ रहा है। आरोप है कि इसी दौरान मेला प्रबंधन से जुड़े अरविंद शर्मा नामक व्यक्ति वहां पहुंचे और नमाज अदा कर रहे व्यक्ति के साथ हाथापाई शुरू कर दी।

स्थानीय लोगों का कहना है कि संबंधित व्यक्ति मंदिर प्रांगण के भीतर नहीं, बल्कि उससे कुछ दूरी पर दूसरी जमीन पर नमाज पढ़ रहा था। इसके बावजूद उसके साथ कथित रूप से दुर्व्यवहार किया गया। हालांकि, घटना के संबंध में अभी तक आधिकारिक रूप से पूरी जानकारी सामने नहीं आई है।

Uttarakhand News: लोगों की तीखी प्रतिक्रियाएं

इस मामले में एक और अहम पहलू यह बताया जा रहा है कि घटना का वीडियो कथित तौर पर आरोपी पक्ष की ओर से ही मीडिया को भेजा गया, जिसके बाद यह सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। वीडियो के प्रसार के बाद लोगों की तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आईं, जिससे क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया। फिलहाल, मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने स्वतः संज्ञान लिया है। पंतनगर सिडकुल चौकी प्रभारी सुरेंद्र बिष्ट ने बताया कि वीडियो की सत्यता की जांच की जा रही है और संबंधित पक्षों से पूछताछ की जाएगी। यदि जांच में मारपीट की पुष्टि होती है, तो आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़े… सिंगापुर में CM योगी की हुंकार: ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में लखनऊ की ब्रह्मोस ने दिखाया दम, सटीक निशाने से कांपे दुश्मन