Home » उत्तर प्रदेश » मुरादाबाद में SSP ने किए 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड, जानें क्या है कारण?

मुरादाबाद में SSP ने किए 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड, जानें क्या है कारण?

सतपाल अंतिल एसएसपी
Spread the love

UP News: मुरादाबाद में खाकी वर्दी की प्रतिष्ठा को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां शहर के एसएसपी कार्यालय से संचालित सर्विलांस सेल के पांच पुलिसकर्मियों पर एक मेडिकल स्टोर संचालक से अवैध वसूली करने का गंभीर आरोप लगा है। मामले के उजागर होते ही एसएसपी सतपाल अंतिल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सर्विलांस प्रभारी समेत सभी पांच पुलिसकर्मियों को निलंबित कर विभागीय जांच के आदेश दे दिए हैं।

अब जानें क्या था मामला?

जानकारी के अनुसार, सर्विलांस सेल के पुलिसकर्मी कोतवाली क्षेत्र स्थित एक मेडिकल स्टोर पर पहुंचे और खुद को उड़नदस्ता व ड्रग विभाग की टीम बताकर अचानक छापेमारी की। संचालक पर प्रतिबंधित दवाइयों की बिक्री का आरोप लगाया गया और उसे हिरासत में ले लिया गया। आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने कड़ी कार्रवाई का डर दिखाते हुए, रफा-दफा करने के नाम पर एक लाख रुपये की मांग की। भय और दबाव में आए संचालक ने किसी तरह 40 हजार रुपये की व्यवस्था की, जिसके बाद उसे छोड़ दिया गया।

UP News: पुलिस की कथित दबंगई

पीड़ित पक्ष का दावा है कि विरोध करने पर पुलिसकर्मियों ने मेडिकल स्टोर में तोड़फोड़ की। आरोप है कि स्टोर में लगे सीसीटीवी कैमरे को नुकसान पहुंचाया गया और डीवीआर को भी उखाड़कर ले जाने की कोशिश की गई, ताकि घटना के सबूत मिटाए जा सकें। हालांकि, आसपास लगे अन्य कैमरों की फुटेज में पूरी घटना रिकॉर्ड हो गई, जिससे कथित वसूली की सच्चाई सामने आई। इस गंभीर घटना ने मुरादाबाद पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। एसएसपी सतपाल अंतिल का कहना है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और विभागीय जांच में पूरी पारदर्शिता सुनिश्चित की जाएगी।

Report BY: सलमान युसूफ

ये भी पढ़े… मुरादाबाद में खंडहर की पहली मंजिल पर युवक का शव मिलने से फैली सनसनी, परिजनों ने दोस्त पर जताया हत्या का शक, जांच में जुटी पुलिस

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments