ख़बर का असर

Home » बिहार » Bihar News: भागलपुर में बस-पिकअप की टक्कर में आई ई-रिक्शा के उड़े परखच्चे, 4 की मौत, 11 घायल

Bihar News: भागलपुर में बस-पिकअप की टक्कर में आई ई-रिक्शा के उड़े परखच्चे, 4 की मौत, 11 घायल

Bhagalpur Accident

Bihar News: बिहार के भागलपुर जिले में मंगलवार देर शाम राष्ट्रीय राजमार्ग 31 पर बगड़ी पुल के पास दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार बस ने पहले सामने से आ रही पिकअप वैन को टक्कर मारी और फिर ई-रिक्शा से भिड़ गई। हादसे में पति-पत्नी समेत चार लोगों की मौत हो गई, जबकि 11 लोग गंभीर रूप से घायल हैं।

घायलों में से दो को बेहतर इलाज के लिए पटना के पटना मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल रेफर किया गया है, जबकि नौ का इलाज मायागंज स्थित जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चल रहा है।

कैसे हुआ हादसा?

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बस खगड़िया से नवगछिया की ओर आ रही थी और एक ऑटो को ओवरटेक करने के दौरान सामने से आ रही पिकअप से भिड़ गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस बेकाबू होकर ई-रिक्शा से जा टकराई।

https://x.com/ani_digital/status/2026388135903646036

ई-रिक्शा के परखच्चे उड़ गए, बस और पिकअप का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। बस की रफ्तार 100 किमी प्रतिघंटा से अधिक बताई जा रही है।

मृतकों की पहचान

मृतकों में 6 वर्षीय कुणाल कुमार (खगड़िया), अरविंद मंडल (कटिहार), पूर्मी देवी (भागलपुर) और उनके पति सुनील दास शामिल हैं। पिकअप पर सवार 15 मजदूरों में से कई घायल हुए हैं।

प्रशासन का बयान

जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने बताया कि चार लोगों की मौत की पुष्टि हुई है और घायलों का समुचित इलाज कराया जा रहा है। शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा जाएगा।

नवगछिया पुलिस जिला की एसपी प्रेरणा कुमार ने कहा कि शुरुआती जांच में हादसा बस की तेज रफ्तार के कारण हुआ लग रहा है। चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

बता दें, एनएच-31 पर आए दिन किसी न किसी की मौत होती है। प्रशासन द्वारा नियम बनाए जाते हैं, लेकिन सड़कों पर उनका पालन सुनिश्चित नहीं हो पाता। हाल ही में राष्ट्रीय राजमार्ग और राज्य मार्ग पर ई-रिक्शा परिचालन पर रोक के निर्देश दिए गए थे, लेकिन भागलपुर में इसका प्रभावी अनुपालन नहीं हो सका।

Report BY: श्यामनंद सिंह

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

khabar india YouTube posterKhabar India YouTube

राशिफल