Home » उत्तर प्रदेश » मौसा के प्यार में पागल हुई अलविया बानू घर के बाहर घंटों किया हाईवोल्टेज ड्रामा

मौसा के प्यार में पागल हुई अलविया बानू घर के बाहर घंटों किया हाईवोल्टेज ड्रामा

Fatehpur News: मौसा के प्यार में पागल हुई अलविया बानू घर के बाहर घंटों किया हाईवोल्टेज ड्रामा
Spread the love

Fatehpur News: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने रिश्तों की मर्यादा और सामाजिक ढांचों पर बहस छेड़ दी है। यहां एक युवती को अपने ही सगे मौसा (खालू) से इस कदर प्यार हुआ कि वह लोक-लाज भूलकर उनके घर के बाहर धरने पर बैठ गई। युवती की जिद थी कि वह अपनी मौसी की सौतन बनकर रहेगी, जिसके बाद सड़क पर घंटों हंगामा होता रहा।

Fatehpur News: सेवा करने आई थी भांजी, मौसा से ही लगा बैठी दिल

पूरा मामला फतेहपुर के शादीपुर इलाके का बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, मोहम्मद शकील की पत्नी चांदनी का करीब 18 महीने पहले प्रसव (डिलीवरी) के दौरान ऑपरेशन हुआ था। घर के कामकाज और अपनी देखभाल के लिए चांदनी ने अपनी सगी बहन की बेटी यानी अपनी भांजी अलविया बानू को घर बुलाया था। चांदनी का आरोप है कि इसी दौरान उसके पति और भांजी के बीच नजदीकियां बढ़ गईं और दोनों एक-दूसरे को पसंद करने लगे।

Fatehpur News: सबकी दो बीवियां होती हैं… युवती की जिद ने सबको चौंकाया

सोमवार को यह मामला तब सार्वजनिक हुआ जब युवती अचानक अपने घर से भागकर मौसा के घर पहुंच गई। जब परिजन उसे वापस ले जाने के लिए पहुंचे, तो युवती ने सड़क पर ही हंगामा शुरू कर दिया। वह चिल्ला-चिल्लाकर कहने लगी कि वह अपने खालू के साथ ही रहेगी।

जब स्थानीय लोगों और रिश्तेदारों ने उसे समझाने की कोशिश की कि उसके मौसा पहले से शादीशुदा और बच्चों वाले हैं, तो युवती का जवाब सुनकर सब सन्न रह गए। युवती ने कहा, “सबकी दो बीवियां होती हैं, मैं उनकी दूसरी पत्नी बनकर रह लूंगी।”

घंटों चला सड़क पर ड्रामा, मूकदर्शक बने रहे लोग

परिजन जब युवती को जबरन ऑटो में बैठाकर घर ले जाने की कोशिश करने लगे, तो वह सड़क पर ही लेट गई और हाथ-पांव पटकने लगी। इस हाई-प्रोफाइल ड्रामे को देखने के लिए सड़क पर भारी भीड़ जमा हो गई। घंटों तक चले इस हंगामे के कारण राहगीरों को भी मुश्किलों का सामना करना पड़ा।

पुलिस तक नहीं पहुंचा मामला
हैरानी की बात यह है कि इतना बड़ा बवाल होने के बावजूद मामले की शिकायत पुलिस तक नहीं पहुंची है। पारिवारिक प्रतिष्ठा और आपसी मामला होने के कारण परिजनों ने अब तक कोई लिखित तहरीर (शिकायत) थाने में नहीं दी है। हालांकि, यह अनोखी प्रेम कहानी अब पूरे इलाके में चर्चा और कौतूहल का विषय बनी हुई है।

 

यह भी पढ़ें…सचिन तेंदुलकर से स्टीव बकनर ने 22 साल बाद मांगी माफी कबूला अपना गुनाह

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments