Home » उत्तर प्रदेश » UP News: 10 दिन से लापता युवक का आम के पेड़ पर मिला शव, इलाके में सनसनी

UP News: 10 दिन से लापता युवक का आम के पेड़ पर मिला शव, इलाके में सनसनी

Amroha Hanging Tree

UP News: उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले के हसनपुर कोतवाली क्षेत्र में उस वक्त हड़कंप मच गया जब कनेटा रोड स्थित एक बाग में युवक का शव आम के पेड़ से लटका मिला। बुधवार सुबह करीब 11 बजे बाग में काम कर रहे मजदूरों ने शव देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी।

Amethi
                  अमरोहा घटना से जुड़ी तस्वीर 

मौके पर पहुंचे कोतवाल राजेश कुमार तिवारी ने पुलिस बल के साथ जांच शुरू की। फिंगरप्रिंट और फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। शुरुआती जांच में युवक की पहचान नहीं हो सकी, लेकिन करीब दो घंटे बाद जेब से मिले आधार कार्ड के आधार पर मृतक की शिनाख्त बाईखेड़ा निवासी दिनेश (30) पुत्र नेमपाल के रूप में हुई। उसकी जेब से मोबाइल फोन और दो टॉफी बरामद हुईं, जबकि एक कड़ा जमीन पर पड़ा मिला।

Dinesh
                               मृतक दिनेश 

परिजनों के अनुसार दिनेश 10 दिन पहले हरियाणा में मजदूरी करने की बात कहकर घर से निकला था और तभी से लापता था। वह अपने पीछे पत्नी रेनू और दो बेटियां रोही व रंजना को छोड़ गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारियों का कहना है कि मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। इलाके में घटना को लेकर दहशत और चर्चा का माहौल है।