Home » उत्तर प्रदेश » UP News: पैसों के विवाद में बुजुर्ग महिला की गोली मारकर हत्या, मुख्य आरोपी ‘बिट्टू’ समेत चार गिरफ्तार

UP News: पैसों के विवाद में बुजुर्ग महिला की गोली मारकर हत्या, मुख्य आरोपी ‘बिट्टू’ समेत चार गिरफ्तार

Moradabad Hatyakand

UP News: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले के मझोला थाना क्षेत्र में पैसों के विवाद ने खूनी रूप ले लिया। बुद्धि विहार इलाके में 23 फरवरी की शाम एक बुजुर्ग महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई, जिससे पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, प्लॉट के पास अचानक गोली चलने की आवाज आई। आसपास के लोग बाहर निकले तो महिला खून से लथपथ जमीन पर पड़ी मिलीं। गोली लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के बाद गुस्साए स्थानीय लोगों ने एक आरोपी को मौके पर ही पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और परिजनों की तहरीर के आधार पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।

पुलिस जांच में सामने आया कि पैसों के लेन-देन को लेकर पुराना विवाद इस वारदात की जड़ में था। मुख्य आरोपी ‘बिट्टू’ ने अपने साथियों के साथ मिलकर साजिश रची। पहले कहासुनी और मारपीट हुई, फिर महिला को गोली मार दी गई।

पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। सभी आरोपियों का मेडिकल परीक्षण कराने के बाद उन्हें न्यायालय में पेश कर जेल भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। अन्य संभावित आरोपियों की तलाश जारी है।

घटना के बाद क्षेत्र में पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की गहराई से जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Report BY: सलमान यूसुफ