Home » राष्ट्रीय » Noida: नोएडा में गांजा तस्करी का भंडाफोड़, दो तस्कर गिरफ्तार

Noida: नोएडा में गांजा तस्करी का भंडाफोड़, दो तस्कर गिरफ्तार

Noida
Spread the love

Noida: गौतमबुद्धनगर जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सेक्टर-20 पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने गांजा तस्करी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 10 किलो 500 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया है।

गांजा तस्करी का भंडाफोड़

यह कार्रवाई डीएनडी रोड स्थित जेजे कॉलोनी, सेक्टर-17 नोएडा क्षेत्र में की गई। पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ लोग बड़ी मात्रा में गांजा लेकर सप्लाई करने की योजना बना रहे हैं। पुलिस ने इस सूचना के आधार पर जाल बिछाया और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

Noida: गिरफ्तार तस्करों की पहचान

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान उदय राय और अर्जुन कुमार के रूप में हुई है। उदय राय (28 वर्ष) सेक्टर-166, नोएडा का निवासी है और उसका मूल स्थान बिहार के सीतामढ़ी जिले का छोटा भदियन है। अर्जुन कुमार (30 वर्ष) नोएडा के सेक्टर-93 में रह रहा था, और उसका मूल स्थान बिहार के बेगूसराय जिले का खंजापुर है।

पूर्व में भी तस्करी में शामिल

पुलिस के मुताबिक, आरोपी लंबे समय से नोएडा और आसपास के क्षेत्रों में गांजा तस्करी कर रहे थे। मुख्य आरोपी उदय राय के खिलाफ पहले भी एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया जा चुका है। पुलिस ने इस मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया है और गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है ताकि तस्करी के नेटवर्क का पता चल सके।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments