Delhi news: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बुधवार को दिल्ली सचिवालय में राजधानी में पहली बार आयोजित होने वाले इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल दिल्ली (IFFD) 2026 का कर्टेन रेजर किया। इस मौके पर दिल्ली के कैबिनेट मंत्री कपिल मिश्रा भी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री ने इसे दिल्ली को वैश्विक सांस्कृतिक और सिनेमाई केंद्र बनाने की दिशा में ऐतिहासिक अवसर बताया।
राजधानी की रचनात्मक शक्ति का उत्सव
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि यह महोत्सव केवल फिल्मों का आयोजन नहीं है, बल्कि दिल्ली की सांस्कृतिक विरासत, रचनात्मक क्षमता और आधुनिक सोच का उत्सव है। यह एक ऐसा पब्लिक फेस्टिवल होगा, जिसमें हर दिल्लीवासी भाग ले सकेगा और विश्व सिनेमा आम नागरिकों तक पहुंचेगा। साथ ही, स्थानीय फिल्मकारों और तकनीशियनों को अंतरराष्ट्रीय मंच मिलेगा और राष्ट्रीय एवं वैश्विक प्रतिभाओं के साथ संवाद के अवसर उपलब्ध होंगे। यह महोत्सव 25 से 31 मार्च 2026 तक नई दिल्ली के प्रतिष्ठित स्थलों पर आयोजित किया जाएगा और दिल्ली को फिल्म पर्यटन, प्रतिभा विकास, रचनात्मक उद्योग और रोजगार सृजन के नए अवसर प्रदान करेगा।
Delhi news: दिल्ली की नई पहचान बनेगी
मुख्यमंत्री ने बताया कि दिल्ली सरकार की फिल्म नीति के अनुसार सिंगल-विंडो सुविधा, प्रोडक्शन सपोर्ट और उद्योग सहयोग से दिल्ली को शूटिंग के लिए आकर्षक गंतव्य बनाया जा रहा है। IFFD 2026 के माध्यम से दिल्ली को भारत की सिनेमाई राजधानी बनाने की दिशा में ठोस कदम उठाया गया है। मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि यह महोत्सव दिल्ली के सांस्कृतिक परिदृश्य को नई दिशा देगा और राजधानी को वैश्विक सांस्कृतिक मानचित्र पर नई पहचान दिलाएगा।
Delhi news: 125 से अधिक फिल्मों का प्रदर्शन
IFFD 2026 में 125 से अधिक भारतीय और अंतरराष्ट्रीय फिल्मों का प्रदर्शन किया जाएगा। मुख्य आकर्षण में गाला प्रीमियर, मास्टरक्लास, इंडस्ट्री पैनल, कार्यशालाएं और सांस्कृतिक कार्यक्रम शामिल होंगे। यह महोत्सव दिल्ली सरकार और दिल्ली पर्यटन एवं परिवहन विकास निगम द्वारा आयोजित किया जा रहा है और इसे दीर्घकालिक सांस्कृतिक परियोजना के रूप में विकसित किया जा रहा है।
युवा प्रतिभाओं को अंतरराष्ट्रीय मंच: कपिल मिश्रा
पर्यटन मंत्री कपिल मिश्रा ने कहा कि दिल्ली अब देश और दुनिया में क्रिएटिव कैपिटल के रूप में उभर रही है। IFFD 2026 में देश-विदेश के प्रतिष्ठित फिल्मकार, कलाकार और तकनीकी विशेषज्ञ भाग लेंगे। यह महोत्सव युवा प्रतिभाओं को अंतरराष्ट्रीय मंच देगा, नई तकनीक और नवाचार पर संवाद बढ़ाएगा और दिल्ली की सांस्कृतिक पहचान को मजबूत करेगा।
मुख्य आकर्षण
भव्य गाला प्रीमियर और सितारों से सजी स्क्रीनिंग, डिजिटल और उभरते सिनेमा के लिए विशेष प्रस्तुतियां, CineXchange फिल्म मार्केट और Cineverse एक्सपो: नेटवर्किंग, वितरण और निवेश के नए अवसर, प्रतिष्ठित फिल्मकारों की मास्टरक्लास और इंडस्ट्री पैनल चर्चाएं, सांस्कृतिक संध्याएं और लाइव परफॉर्मेंस।
फेस्टिवल की विशेषताएं
Delhi news: फिल्म पर्यटन को बढ़ावा और शहर की सांस्कृतिक पहचान को सशक्त करना, युवा प्रतिभाओं को रचनात्मक क्षमता दिखाने और उद्योग से जुड़ने का अवसर, सिंगल-विंडो सुविधा से शूटिंग और प्रोडक्शन प्रक्रियाओं को आसान बनाना, सार्वजनिक स्थलों पर वर्ल्ड सिनेमा की पहुंच सुनिश्चित करना, कला, संस्कृति और उद्योग के बीच सशक्त सेतु बनाना।
यह भी पढे़: Enforcement Directorate की बड़ी कार्रवाई, अनिल अंबानी का ‘अबोड’ कुर्क






