Home » देश-विदेश » 70 साल के मौलाना ने 22 वर्षीय दुल्हन के गोद में यूं लेटकर कराया रोमांटिक फोटोशूट

70 साल के मौलाना ने 22 वर्षीय दुल्हन के गोद में यूं लेटकर कराया रोमांटिक फोटोशूट

Pakistan News: 70 साल के मौलाना ने 22 वर्षीय दुल्हन के गोद में यूं लेटकर कराया रोमांटिक फोटोशूट

Pakistan News: पाकिस्तान के रावलपिंडी से एक ऐसा मामला सामने आया है, जहां 70 साल के एक मौलाना साहब अपनी आधी से भी कम उम्र की दुल्हनिया के साथ ‘इश्क फरमाते’ नजर आ रहे हैं।

Pakistan News: 48 साल का फासला और ‘इश्क वाला लव’

खबरों के मुताबिक, रावलपिंडी के मशहूर मौलाना हकीम बाबर ने हाल ही में निकाह किया है। चौंकाने वाली बात यह है कि उनकी बेगम की उम्र महज 22 साल है। यानी दूल्हे और दुल्हन के बीच उम्र का फासला पूरे 48 साल का है। निकाह के बाद इस कपल ने एक प्रोफेशनल ब्राइडल फोटोशूट करवाया है, जो अब ‘टॉक ऑफ द टाउन’ बना हुआ है।

Pakistan News: मौलाना के कतिलाना पोज

वायरल क्लिप में मौलाना साहब अपनी युवा पत्नी की गोद में सिर रखकर पोज देते दिख रहे हैं। वीडियो में मौलाना की अदाएं तो चर्चा में हैं ही, लेकिन महफिल उस फोटोग्राफर ने लूट ली जो एक ‘परफेक्ट शॉट’ के लिए जमीन पर लोट-पोट होकर एंगल सेट कर रहा था। सोशल मीडिया पर लोग इस फोटोग्राफर के डेडिकेशन को देखकर अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं।

दिल दियां गल्लां पर छिड़ी सुरों की महफिल

सिर्फ फोटोशूट ही नहीं, इस जोड़े का एक और रोमांटिक वीडियो सुर्खियां बटोर रहा है। इसमें 22 साल की दुल्हन अपने शौहर के लिए सलमान खान की फिल्म का सुपरहिट गाना ‘दिल दियां गल्लां’ गुनगुनाती नजर आ रही है। मौलाना साहब भी पीछे नहीं रहे और उन्होंने भी अपनी नई नवेली बेगम के सुर में सुर मिलाते हुए अपना प्यार जाहिर किया।

सोशल मीडिया पर आई कमेंट्स की बाढ़ “चचा कहीं निकल न लें…”

जैसे ही यह वीडियो माइक्रोब्लॉगिंग साइट X (Twitter) पर वायरल हुआ, लोगों ने मौलाना को निशाने पर ले लिया। यूजर्स एक से बढ़कर एक मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं

एक यूजर ने तंज कसते हुए लिखा, “भाई, फोटोशूट खत्म होने तक कहीं चचा खुदा को प्यारे न हो जाएं।”

दूसरे यूजर ने हैरानी जताते हुए पूछा, “ये तो लड़की के दादा की उम्र के हैं, आखिर क्या सोचकर शादी की?”

वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, “मौलाना साहब के पोज देखकर तो अच्छे-अच्छे मॉडल भी शरमा जाएं।”

 

यह भी पढ़ें…1 मार्च से बदल जाएंगे नियम बिना सिम कार्ड नहीं चलेगा व्हाट्सएप