Home » मध्य प्रदेश » ग्वालियर में 12वीं के छात्र ने दूसरी मंजिल से कूदकर जान दी, रिजल्ट को लेकर तनाव की आशंका

ग्वालियर में 12वीं के छात्र ने दूसरी मंजिल से कूदकर जान दी, रिजल्ट को लेकर तनाव की आशंका

Gwalior Student Suicide:

Gwalior Student Suicide: शहर के झांसी रोड थाना क्षेत्र स्थित हरिशंकरपुरम के साइन नगर फेज-2 में गुरुवार सुबह एक 12वीं कक्षा के छात्र ने घर की दूसरी मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना सुबह करीब 8 बजे की बताई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। मृतक की पहचान उत्कर्ष उर्फ कृष्णा गुप्ता (20) पुत्र राजीव गुप्ता के रूप में हुई है। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया, जिसके बाद अंतिम संस्कार के लिए शव को बरुआ सागर ले जाया गया।

कमरे में न मिलने पर पिता ने छत पर जाकर देखा

परिजनों के अनुसार, उत्कर्ष बुधवार रात परिवार के साथ भोजन करने के बाद अपने कमरे में सोने चला गया था। गुरुवार सुबह जब वह कमरे से बाहर नहीं आया तो पिता उसे देखने पहुंचे। कमरे में न मिलने पर छत पर जाकर नीचे देखा तो वह घर के सामने मृत अवस्था में पड़ा मिला। इसके बाद तुरंत पुलिस और पड़ोसियों को सूचना दी गई।

Gwalior Student Suicide: रिजल्ट को लेकर तनाव में था छात्र

स्थानीय लोगों के मुताबिक छात्र पिछले वर्ष 12वीं कक्षा में गणित और रसायन विज्ञान में कम अंक आने से परेशान था। इस साल उसने दोनों विषयों की दोबारा परीक्षा दी थी, लेकिन पेपर ठीक न होने की आशंका के चलते वह मानसिक तनाव में था और फेल होने का डर उसे सता रहा था।

Gwalior Student Suicide: पुलिस ने शुरू की जांच

सीएसपी रॉबिन जैन ने बताया कि मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गई है। शुरुआती जांच में परीक्षा और कम नंबर को लेकर तनाव की बात सामने आई है। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है और जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।उत्कर्ष मूल रूप से बरुआ सागर का निवासी था। उसके पिता दाल बाजार में आढ़त का काम करते हैं और पिछले 20 वर्षों से ग्वालियर में किराए के मकान में रह रहे हैं। परिवार में माता-पिता और एक बड़ी बहन हैं, जो नोएडा में नौकरी करती हैं।

यह भी पढे़ : 1 मार्च से बिना सिम कार्ड के नहीं चलेगा व्हाट्सएप जाने क्या हुए बदलाव?