Home » लाइफस्टाइल » कटिचक्रासन योग: सिर्फ 1 आसान योगासन से 6 बड़ी समस्याओं पर वार, वजन घटाने का असरदार मंत्र

कटिचक्रासन योग: सिर्फ 1 आसान योगासन से 6 बड़ी समस्याओं पर वार, वजन घटाने का असरदार मंत्र

कटिचक्रासन योग लाभ और तरीका
Spread the love

Katicakrasan Yoga: आज की तेज़ रफ्तार जिंदगी में लोग अक्सर अपने खान-पान और दिनचर्या पर ध्यान नहीं दे पाते। शारीरिक गतिविधि कम होने और गलत खान-पान की वजह से मोटापे की समस्या बढ़ती जा रही है, जिससे शरीर कई तरह की बीमारियों की चपेट में आ सकता है। मोरारजी देसाई नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ योगा के अनुसार, अगर जीवनशैली को नियमित रखा जाए और योग को अपनी आदत बनाया जाए, तो कई शारीरिक समस्याओं से बचा जा सकता है। योगासन में एक ऐसा ही आसान और असरदार आसन है, जिसे ‘कटिचक्रासन’ कहा जाता है।

कटिचक्रासन योग लाभ और तरीका
कटिचक्रासन योग लाभ और तरीका

वजन कंट्रोल में मददगार आसान योगासन

यह योगासन शरीर को फिट रखने में मदद करता है और खासकर बढ़ते वजन को कंट्रोल करने में सहायक माना जाता है। कटिचक्रासन कमर को घुमाकर किया जाने वाला एक योग है, जो पेट की चर्बी कम करने, पाचन तंत्र को बेहतर बनाने और शरीर में जमा अतिरिक्त कैलोरी को जलाने में मदद करता है। अगर रोजाना सिर्फ 5 से 10 मिनट इस आसन का अभ्यास किया जाए, तो कमर ज्यादा लचीली रहती है और वजन को संतुलित रखने में आसानी होती है। लेकिन ध्यान रखें कि योग के साथ-साथ संतुलित आहार और अच्छी जीवनशैली अपनाना भी जरूरी है।

Katicakrasan Yoga: रीढ़, गर्दन और कमर को मजबूत बनाए

आयुष मंत्रालय ने भी इस योगासन के महत्व पर जोर दिया है। उनके अनुसार, कटिचक्रासन एक कमर घुमाने वाला आसन है, जिसका नियमित अभ्यास करने से रीढ़ की हड्डी, गर्दन और कंधों की जकड़न कम हो सकती है। यह पीठ की मांसपेशियों को मजबूत बनाने, कमर की चर्बी कम करने और पेट के अंदरूनी अंगों, जैसे कि गुर्दे, को सक्रिय रखने में मदद करता है।

Katicakrasan Yoga: कटिचक्रासन योग लाभ और तरीका
कटिचक्रासन योग लाभ और तरीका

कटिचक्रासन करने का आसान और सही तरीका

इस योगासन को करना बहुत आसान है। इसे करने के लिए पहले सीधे और आराम से खड़े हो जाएं। अब सांस लेते हुए अपने दोनों हाथों को सामने की ओर उठाएं। इस दौरान हथेलियां एक-दूसरे की ओर होनी चाहिए। इसके बाद सांस छोड़ते हुए धीरे-धीरे अपनी कमर को बाईं तरफ घुमाएं। इस स्थिति में अपने दाएं हाथ को बाएं कंधे पर रखें और बाएं हाथ को पीठ के पीछे से घुमाकर दाईं कमर की तरफ लाने की कोशिश करें। साथ ही अपनी गर्दन को भी बाईं ओर घुमाकर पीछे देखने की कोशिश करें। इस अवस्था में कुछ सेकंड तक रहें और सामान्य रूप से सांस लेते रहें।

सुबह योग से मोटापा और बीमारी का खतरा कम

इसके बाद सांस लेते हुए धीरे-धीरे वापस सामने की स्थिति में आ जाएं। यही प्रक्रिया दूसरी तरफ यानी दाईं ओर भी दोहराएं। योग विशेषज्ञों का कहना है कि अगर सुबह जल्दी उठकर योग और हल्की शारीरिक गतिविधियां की जाएं, तो मोटापे को कम करने में मदद मिल सकती है और कई बीमारियों से भी बचाव संभव है। हालांकि, गर्भवती महिलाओं, गंभीर बीमारी से पीड़ित लोगों या हाल ही में सर्जरी कराने वाले मरीजों को इस योगासन का अभ्यास करने से बचना चाहिए।

ये भी पढ़ें…सुबह की शुरुआत तुलसी-अदरक के हेल्दी ड्रिंक से करें, पाएं इम्यूनिटी, पाचन और त्वचा में चमक

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments