Rajasthan: राजस्थान के बालोतरा जिले में शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में छह लोगों की जान चली गई और कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा बालोतरा के सरवाड़ी गांव के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-25 पर हुआ। घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जबकि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
ओवरटेक के दौरान ट्रेलर से टक्कर
हादसा दोपहर लगभग 4 बजे हुआ, जब एक स्लीपर बस जोधपुर से सांचोर जा रही थी। बस ड्राइवर ने ओवरटेक करने के प्रयास में विपरीत दिशा से आ रहे ट्रेलर से टक्कर मार दी। इस भयानक टक्कर में बस के ड्राइवर साइड का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए और छह की मौत हो गई।
Rajasthan: मृतकों और घायलों की पहचान
मृतकों में दो छोटे भाई, शिवराज (3) और युवराज (6), शामिल हैं। अन्य मृतकों की पहचान नरपत (50), नागरम (38), अनुशा (22) और एक अन्य के रूप में हुई है। घायल यात्रियों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनमें चार को जोधपुर रेफर किया गया है।
पुलिस की राहत कार्य और जांच
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और राहत कार्यकर्ताओं की टीम मौके पर पहुंची और घायल यात्रियों को अस्पताल पहुंचाया। राष्ट्रीय राजमार्ग पर इस हादसे के कारण भारी ट्रैफिक जाम लग गया था, जिसे पुलिस ने मलबा हटाकर बहाल किया। पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने भी इस हादसे पर दुख जताया।






