Home » राष्ट्रीय » Modi: अजमेर से देशव्यापी एचपीवी टीकाकरण अभियान की शुरुआत करेंगे पीएम मोदी

Modi: अजमेर से देशव्यापी एचपीवी टीकाकरण अभियान की शुरुआत करेंगे पीएम मोदी

Modi:
New Delhi: Prime Minister Narendra Modi addresses a post-Budget webinar on 'Technology, reforms and finance for Viksit Bharat', via video conferencing in New Delhi on Friday, February 27, 2026. (Photo: IANS/PIB)

Modi: भारत की किशोरियों के भविष्य को सुरक्षित करने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए नरेंद्र मोदी 28 फरवरी को राजस्थान के अजमेर से 14 वर्ष की लड़कियों के लिए देशव्यापी ह्यूमन पैपिलोमावायरस (एचपीवी) टीकाकरण अभियान की शुरुआत करेंगे। यह कार्यक्रम महिलाओं के स्वास्थ्य में रोकथाम आधारित देखभाल को मजबूत करने और सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से सुरक्षा देने के उद्देश्य से शुरू किया जा रहा है।

इतनी करोड़ लड़कियों को मिलेगा मुफ्त टीका

यह राष्ट्रव्यापी अभियान हर वर्ष देश के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में लगभग 1.15 करोड़ 14 वर्षीय लड़कियों को कवर करेगा। एचपीवी वैक्सीन सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर पूरी तरह निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएगी। टीकाकरण आयुष्मान आरोग्य मंदिर, प्राथमिक व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों, उप-जिला व जिला अस्पतालों के साथ-साथ सरकारी मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों में किया जाएगा। टीकाकरण ऐच्छिक होगा और इसके लिए माता-पिता या अभिभावक की सहमति अनिवार्य होगी।

Modi: प्रशिक्षित डॉक्टरों की निगरानी में सुरक्षित टीकाकरण

प्रत्येक टीकाकरण सत्र की निगरानी प्रशिक्षित चिकित्सा अधिकारी करेंगे, जिन्हें अनुभवी स्वास्थ्यकर्मियों की टीम का सहयोग मिलेगा। सभी केंद्रों पर फंक्शनल कोल्ड चेन पॉइंट की व्यवस्था होगी और किसी भी संभावित दुष्प्रभाव (एईएफआई) से निपटने के लिए 24 घंटे मेडिकल सपोर्ट उपलब्ध रहेगा। यह विशेष अभियान तीन महीने तक मिशन मोड में संचालित किया जाएगा।

सर्वाइकल कैंसर से बचाव की मजबूत पहल

ग्लोबोकॉन 2022 के अनुसार भारत में सर्वाइकल कैंसर महिलाओं में दूसरा सबसे आम कैंसर है। हर साल 1.2 लाख से अधिक नए मामले और लगभग 80 हजार मौतें दर्ज होती हैं। राष्ट्रीय कार्यक्रम में गार्डासिल वैक्सीन का उपयोग किया जाएगा, जो एचपीवी के उच्च-जोखिम टाइप 16 और 18 सहित चार प्रकार के संक्रमण से सुरक्षा देती है। विशेषज्ञों के अनुसार, टीकाकरण और शुरुआती जांच से सर्वाइकल कैंसर को काफी हद तक रोका जा सकता है।

ये भी पढ़ें…Bus Fire: जयपुर में चलती बस में लगी आग, 60 यात्री बाल-बाल बचे