Noida: नई दिल्ली में ‘खबर इंडिया’ कार्यालय में होली मिलन समारोह बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर आरएसएस प्रचारक हरीश रोतेला जी, आनंद जी (सह प्रांत प्रचारक, मेरठ प्रांत, आरएसएस), डीडी न्यूज़ के वरिष्ठ एंकर अशोक श्रीवास्तव जी सहित सैकड़ों डिजिटल मीडिया के सीईओ मौजूद रहे। कार्यक्रम में सभी ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और आपसी प्रेम व भाईचारे का संदेश दिया।
Noida: विशिष्ट अतिथियों की रही गरिमामयी उपस्थिति
समारोह में पहुंचे सभी अतिथियों का ‘खबर इंडिया’ परिवार की ओर से गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया। डिजिटल मीडिया के योद्धाओं को विशेष रूप से सम्मानित करते हुए उनके योगदान के लिए आभार व्यक्त किया गया। मंच से वक्ताओं ने कहा कि ऐसे आयोजन आपसी समन्वय और संबंधों को और मजबूत बनाते हैं।
रंग, गुंजिया और डीजे की धुन पर जश्न
Noida: कार्यक्रम के दौरान गुलाल और फूलों की खुशबू से पूरा माहौल रंगीन हो उठा। सभी ने मिलकर गुंजिया का स्वाद लिया और डीजे की धुन पर जमकर ठुमके लगाए। ‘खबर इंडिया’ की समस्त टीम की मौजूदगी ने आयोजन को और भी यादगार बना दिया। समारोह के सफल आयोजन के लिए ‘खबर इंडिया’ के सीईओ सुशील चौधरी जी को सभी अतिथियों ने बधाई और शुभकामनाएं दीं।
ये भी पढ़े: विपुल अमृतलाल शाह की फिल्म ‘The Kerala Story 2’ को आखिरकार बड़ी कानूनी राहत मिल गई है।






