ख़बर का असर

Home » स्पोर्ट्स » एलिसा हीली और बेथ मूनी का शतक, ऑस्ट्रेलिया ने भारत को दिया 410 रन का लक्ष्य

एलिसा हीली और बेथ मूनी का शतक, ऑस्ट्रेलिया ने भारत को दिया 410 रन का लक्ष्य

हीली लास्ट वनडे सेंचुरी में एलिसा हीली और बेथ मूनी की शानदार बल्लेबाजी ने ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया। भारत के गेंदबाज प्रभाव नहीं छोड़ सके और टीम को बड़ा लक्ष्य मिला।
ऑस्ट्रेलिया का तूफानी स्कोर

Healy Last ODI Century: ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम ने कप्तान एलिसा हीली और विकेटकीपर बल्लेबाज बेथ मूनी की शानदार शतकीय पारियों की बदौलत होबार्ट के निंजा क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे तीसरे वनडे मैच में भारत महिला क्रिकेट टीम के सामने जीत के लिए 410 रनों का विशाल लक्ष्य रखा है।

ऑस्ट्रेलिया का तूफानी स्कोर
ऑस्ट्रेलिया का तूफानी स्कोर

हीली की तूफानी पारी, भारत पर दबाव

अपने आखिरी वनडे मैच में खेल रहीं कप्तान एलिसा हीली ने शुरुआत में सावधानी से बल्लेबाजी की। उन्होंने 49 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। इसके बाद उन्होंने तेजी से रन बनाने शुरू किए और 79 गेंदों में वनडे करियर का आठवां शतक जड़ दिया। शतक के बाद भी उन्होंने भारतीय गेंदबाजों पर दबाव बनाए रखा। आखिर में स्नेह राणा की गेंद पर बोल्ड होने से पहले एलिसा हीली ने 98 गेंदों में 2 छक्कों और 27 चौकों की मदद से 158 रन बनाए। उनकी यह धमाकेदार पारी फैंस के लिए बेहद यादगार साबित होगी।

दूसरी ओर, विकेटकीपर बल्लेबाज बेथ मूनी चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने आईं और नाबाद शतक लगाया। उन्होंने 84 गेंदों में 10 चौकों और 1 छक्के की मदद से 106 रन बनाए। बेथ मूनी और एलिसा हीली के बीच तीसरे विकेट के लिए 145 रनों की मजबूत साझेदारी भी हुई, जिसने ऑस्ट्रेलियाई टीम की पारी को मजबूती दी।

Healy Last ODI Century: ऑस्ट्रेलिया का तूफानी स्कोर
ऑस्ट्रेलिया का तूफानी स्कोर

Healy Last ODI Century: सीरीज जीतना भारत के लिए मुश्किल

इसके अलावा, जॉर्जिया वॉल ने 52 गेंदों में 62 रन और निकोला कैरी ने 15 गेंदों में 34 रन की तेज पारी खेली। पूरी ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 50 ओवरों में 7 विकेट खोकर 409 रन बनाए।

भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया, लेकिन यह रणनीति सफल नहीं रही। भारतीय गेंदबाज ज्यादा प्रभाव नहीं डाल सके और काफी महंगे साबित हुए। श्री चरणी ने 10 ओवर में 106 रन देकर 2 विकेट लिए। काश्वी गौतम ने 10 ओवर में 83 रन देकर 1 विकेट लिया, जबकि दीप्ति शर्मा ने 10 ओवर में 90 रन देकर 1 विकेट हासिल किया। स्नेह राणा ने 10 ओवर में 66 रन देकर 2 विकेट लिए और रेणुका सिंह ने 10 ओवर में 64 रन देकर 1 विकेट लिया।

इस सीरीज में भारत महिला क्रिकेट टीम पहले ही दो मैच हार चुकी है। अगर इस मैच में भारतीय टीम कोई बड़ा उलटफेर नहीं कर पाती है तो उसके लिए मैच जीतना मुश्किल हो जाएगा और सीरीज जीतने की उम्मीद भी लगभग खत्म हो सकती है।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

khabar india YouTube posterKhabar India YouTube

राशिफल