Home » बिज़नेस » इजरायल-ईरान युद्ध की आग में सोना-चांदी की कीमतों ने छुआ आसमान! नए दाम सुन खड़े हो जाएंगे कान

इजरायल-ईरान युद्ध की आग में सोना-चांदी की कीमतों ने छुआ आसमान! नए दाम सुन खड़े हो जाएंगे कान

US-Israel Attacks Iran
Spread the love

US-Israel Attacks Iran: मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और अमेरिका-इजरायल द्वारा ईरान पर किए गए संयुक्त सैन्य अभियान के कारण सुरक्षित निवेश की मांग मजबूत हो गई है, जिसके चलते सोमवार को कीमती धातुओं में बड़ी उछाल देखने को मिली। इस दौरान, सोने-चांदी की कीमतों में 3 प्रतिशत से अधिक की बढ़ोतरी दर्ज की गई।

सोना-चांदी 3 प्रतिशत उछला

एमसीएक्स पर अप्रैल वायदा सोना दिन के कारोबार में 3 प्रतिशत से ज्यादा बढ़कर 1,67,915 रुपए प्रति 10 ग्राम के दिन के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। वहीं मार्च वायदा चांदी भी 3 प्रतिशत से ज्यादा बढ़कर 2,85,978 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई, जो दिन का उच्चतम स्तर रहा। हालांकि खबर लिखे जाने तक (सुबह 10.46 बजे के करीब) एमसीएक्स पर 2 अप्रैल एक्सपायरी वाला गोल्ड 4,612 रुपए यानी 2.85 प्रतिशत की उछाल के साथ 1,66,716 रुपए प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा था, जबकि 5 मार्च एक्सपायरी वाली चांदी 2.66 प्रतिशत यानी 7,311 रुपए की तेजी के साथ 2,82,309 रुपए प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही थी।

तेहरान पर इजरायल द्वारा कमान केंद्रों और हवाई सुरक्षा को निशाना बनाकर किए गए हमलों के जवाब में इजरायली क्षेत्र और खाड़ी में अमेरिकी ठिकानों पर जवाबी मिसाइल हमले किए गए, जिससे अनिश्चितता और बढ़ गई। रविवार को अमेरिका और इजरायल के संयुक्त हमलों में ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद क्षेत्र में तनाव ज्यादा बढ़ गया। व्यापक क्षेत्रीय संघर्ष की आशंका से बाजार जोखिम से बचाव की मुद्रा में आ गए और होर्मुज जलडमरूमध्य से कच्चे तेल की आपूर्ति बाधित होने की चिंता बढ़ी, जिससे सुरक्षित निवेश की मांग में तेज उछाल आया।

US-Israel Attacks Iran: पिछले सप्ताह की तेजी को आगे बढ़ाया

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड के कमोडिटी विश्लेषक मानव मोदी ने कहा कि अमेरिका-ईरान युद्ध के बीच सोने ने पिछले सप्ताह की तेजी को आगे बढ़ाया। साथ ही अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ नीति को लेकर बनी अनिश्चितता ने भी वैश्विक आर्थिक जोखिम बढ़ाया है। डॉलर इंडेक्स 0.24 प्रतिशत बढ़कर 97.85 पर पहुंच गया, जिससे विदेशी मुद्राओं में खरीद करने वाले निवेशकों के लिए डॉलर आधारित सोना महंगा हो गया और पीली धातु की तेजी पर कुछ रोक लगी। कच्चे तेल की कीमतों में भी 7 प्रतिशत से अधिक की उछाल आई, क्योंकि बाजार को आशंका है कि अमेरिका-ईरान युद्ध से क्षेत्रीय आपूर्ति में बड़ी बाधा आ सकती है।

निवेशक अब प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं से जारी होने वाले महत्वपूर्ण विनिर्माण पीएमआई आंकड़ों पर नजर रख रहे हैं, जबकि इस सप्ताह बाजार की दिशा अमेरिकी श्रम बाजार के आंकड़ों पर निर्भर करेगी। हाल की तेजी वर्ष 2025 में सोने में 64 प्रतिशत की वृद्धि के बाद आई है। यह उछाल केंद्रीय बैंकों की मजबूत खरीद, विनिमय आधारित निधियों में भारी निवेश और अमेरिका में मौद्रिक नीति में नरमी की उम्मीद से प्रेरित रहा है। जेपी मॉर्गन का अनुमान है कि वर्ष 2026 के अंत तक सोना 6,300 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच सकता है, जबकि बैंक ऑफ अमेरिका ने कीमत 6,000 डॉलर प्रति औंस तक जाने की संभावना जताई है।

ये भी पढ़े… ईरान जंग से तीसरे विश्व युद्ध की आशंका तेज?

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments