ख़बर का असर

Home » अंतर्राष्ट्रीय » ईरान में भीषण तबाही: हमलों में 500 से ज्यादा मौतें, 48 घंटे से इंटरनेट ठप

ईरान में भीषण तबाही: हमलों में 500 से ज्यादा मौतें, 48 घंटे से इंटरनेट ठप

Iran and Israel War: ईरान में अमेरिका और इजरायल के साथ जारी भीषण टकराव ने भयावह रूप ले लिया है। लगातार तीसरे दिन जारी हमलों में मरने वालों की संख्या 500 के पार पहुंच गई है, जबकि देश में 48 घंटे से ज्यादा समय से इंटरनेट सेवाएं बंद हैं। राजधानी तेहरान समेत कई शहरों में हालात बेहद तनावपूर्ण बने हुए हैं।

555 लोगों की मौत का दावा

मीडिया  की रिपोर्ट के मुताबिक, ईरानी रेड क्रिसेंट सोसायटी ने बताया है कि अमेरिकी-इजरायली हमलों में अब तक कम से कम 555 लोगों की जान जा चुकी है। हमलों में रिहायशी इलाके, अस्पताल और सार्वजनिक ढांचे को भारी नुकसान पहुंचा है।

Iran and Israel War: इंटरनेट बंद, दुनिया से कटा ईरान

साइबर निगरानी संस्था नेटब्लॉक्स ने कहा है कि ईरान में 48 घंटे से ज्यादा समय से इंटरनेट बंद है। नेटब्लॉक्स ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि इंटरनेट शटडाउन सरकार का एक जाना-पहचाना तरीका है, जिससे हालात और संभावित मानवाधिकार उल्लंघनों की जानकारी बाहर न जा सके।

तेहरान और सनंदाज में नए धमाके

अमेरिकी मीडिया के मुताबिक सोमवार सुबह तेहरान में फिर धमाकों की आवाजें सुनी गईं। वहीं ईरान की सरकारी मीडिया ने पश्चिमी शहर सनंदाज पर मिसाइल हमलों की पुष्टि की है। तस्नीम न्यूज एजेंसी के अनुसार, रिहायशी इलाकों को निशाना बनाया गया, जहां इमरजेंसी टीमें मलबे में फंसे लोगों की तलाश करती नजर आईं। सरकारी एजेंसी आईआरएनए ने सनंदाज में तीन लोगों की मौत की पुष्टि की है।

Iran and Israel War: अस्पताल भी नहीं बचे

तेहरान के उत्तरी हिस्से में स्थित गांधी हॉस्पिटल को हमलों में गंभीर नुकसान पहुंचा है। सरकारी ब्रॉडकास्टर आईआरआईबी द्वारा जारी फुटेज में अस्पताल की क्षतिग्रस्त इमारत, सड़क पर फैला मलबा और टूटे कांच साफ देखे जा सकते हैं। सुरक्षा कारणों से मरीजों को अस्पताल से बाहर निकालना पड़ा।

चीनी नागरिक की मौत, 3000 को निकाला गया

चीन के विदेश मंत्रालय ने पुष्टि की है कि तेहरान में एक चीनी नागरिक की मौत हो गई है। प्रवक्ता माओ निंग ने बताया कि अब तक करीब 3,000 चीनी नागरिकों को ईरान से सुरक्षित निकाला जा चुका है। लगातार बढ़ते हमले, संचार व्यवस्था ठप और आम नागरिकों पर पड़ते असर ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय की चिंता बढ़ा दी है। हालांकि, जंग के हालात फिलहाल थमते नजर नहीं रहे हैं।

ये भी पढ़े… हरियाणा की खाप पंचायतों का बड़ा फैसला- अब दिन में ही होंगी शादियां, रात की विदाई पर रोक!

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

khabar india YouTube posterKhabar India YouTube

राशिफल