ख़बर का असर

Home » Foreign Affairs » ईरान से बड़ी खबर, खामेनेई की पत्नी का भी निधन

ईरान से बड़ी खबर, खामेनेई की पत्नी का भी निधन

ईरान से इस वक्त एक बड़ी और दुखद खबर सामने आ रही है। कुछ दिन पहले अमेरिका और इजरायल के संयुक्त हमले में ईरान के सुप्रीम लीडर Ali Khamenei की मौत हो गई थी। इन घटनाओं के बाद पूरे मिडिल ईस्ट में तनाव चरम पर है। ईरान ने भी कई खाड़ी देशों के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया है।

Iran crisis: ईरान से इस वक्त एक बड़ी और दुखद खबर सामने आ रही है। कुछ दिन पहले अमेरिका और इजरायल के संयुक्त हमले में ईरान के सुप्रीम लीडर Ali Khamenei की मौत हो गई थी। अब जानकारी मिली है कि उसी हमले में घायल हुई उनकी पत्नी Mansoureh Khojasteh Bagherzadeh का भी इलाज के दौरान निधन हो गया है। ईरान की सरकारी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मंसूरे खोजस्ते बागेरज़ादेह हमले में गंभीर रूप से घायल हुई थीं और अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।

हमले के वक्त साथ थीं

79 वर्षीय मंसूरे खोजस्ते बागेरज़ादेह का जन्म ईरान के मशहद शहर में हुआ था। वह इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान ब्रॉडकास्टिंग (IRIB) के पूर्व उप-निदेशक हसन खोजस्ते बगेरज़ादेह की बहन थीं। बताया जा रहा है कि जिस समय तेहरान में खामेनेई के परिसर पर हमला हुआ, उस वक्त उनकी पत्नी भी वहीं मौजूद थीं। इसी हमले में खामेनेई की उसी दिन मौत हो गई थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनकी बेटी और दामाद की भी इस हमले में जान चली गई। ईरान की समाचार एजेंसी Tasnim News Agency ने इस खबर की पुष्टि की है।

Iran crisis: अमेरिका-इजरायल का संयुक्त हमला

शनिवार को मिडिल ईस्ट में हालात उस समय और बिगड़ गए जब अमेरिका और इजरायल ने ईरान के कई ठिकानों पर एक साथ हमला किया। इन हमलों में सुप्रीम लीडर का कार्यालय भी निशाने पर था। अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump का कहना है कि ईरान अपने परमाणु कार्यक्रम को आगे बढ़ा रहा था और अमेरिका के खिलाफ मिसाइल क्षमता मजबूत कर रहा था। एक वीडियो संदेश में ट्रम्प ने ईरानी जनता से मौजूदा शासन के खिलाफ खड़े होने और नई सरकार बनाने की अपील भी की।

क्षेत्र में बढ़ा तनाव

Iran crisis: इन घटनाओं के बाद पूरे मिडिल ईस्ट में तनाव चरम पर है। ईरान ने भी कई खाड़ी देशों के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया है। हालात लगातार बदल रहे हैं और क्षेत्र में अस्थिरता बनी हुई है।

 

ये भी पढ़ें: ईरान-इजरायल युद्ध ने बढ़ाया वैश्विक तनाव, खाड़ी देशों से लगातार बात कर रहे PM मोदी

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

khabar india YouTube posterKhabar India YouTube

राशिफल