Home » अंतर्राष्ट्रीय » मिडिल ईस्ट में हलचल, पीएम मोदी की ताबड़तोड़ कूटनीति- कतर-ओमान-कुवैत से सीधी बात

मिडिल ईस्ट में हलचल, पीएम मोदी की ताबड़तोड़ कूटनीति- कतर-ओमान-कुवैत से सीधी बात

Spread the love

PM Modi crisis diplomacy: पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कतर, ओमान और कुवैत के शीर्ष नेतृत्व से बातचीत कर वहां रह रहे भारतीयों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता बताया। यह बातचीत ऐसे समय में हुई है जब ईरान और खाड़ी क्षेत्र में संघर्ष की स्थिति बनी हुई है।

कतर के अमीर से एकजुटता का संदेश

प्रधानमंत्री ने शेख तमीम बिन हमद अल थानी से बातचीत के बाद कहा कि भारत कतर की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता के उल्लंघन की कड़ी निंदा करता है। दोनों नेताओं ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता बहाल करने के लिए संवाद और कूटनीति की तत्काल आवश्यकता पर जोर दिया। पीएम मोदी ने कतर में भारतीय समुदाय के प्रति सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।

PM Modi crisis diplomacy: ओमान के सुल्तान से क्षेत्रीय हालात पर चर्चा

ओमान के सुल्तान हैथम बिन तारिक से हुई बातचीत में भी पश्चिम एशिया के हालिया घटनाक्रम पर विस्तार से चर्चा हुई। प्रधानमंत्री ने ओमान की संप्रभुता के उल्लंघन की निंदा करते हुए कहा कि क्षेत्र में शांति बहाली के लिए निरंतर कूटनीतिक प्रयास जरूरी हैं। उन्होंने ओमान में भारतीयों को मिल रहे समर्थन की सराहना की।

कुवैत के नेतृत्व से “सार्थक” वार्ता

कुवैत के क्राउन प्रिंस शेख सबा अल-खालिद अल-हमद अल-मुबारक अल-सबाह के साथ हुई बातचीत को प्रधानमंत्री ने “सार्थक” बताया। उन्होंने कहा कि भारत इस कठिन समय में कुवैत की जनता के साथ खड़ा है और वहां रह रहे भारतीयों की सुरक्षा सुनिश्चित करना प्राथमिकता है।

PM Modi crisis diplomacy: विदेश मंत्रालय की अपील

विदेश मंत्रालय के अनुसार, 28 फरवरी 2026 को संघर्ष शुरू होने के बाद से ही भारत सभी पक्षों से संयम बरतने और नागरिकों की सुरक्षा को प्राथमिकता देने की अपील कर रहा है। मंत्रालय ने कहा कि रमजान के पवित्र महीने के दौरान हालात बिगड़ना चिंता का विषय है।

खाड़ी क्षेत्र में करीब एक करोड़ भारतीय नागरिक रहते और काम करते हैं। यही क्षेत्र भारत की ऊर्जा आपूर्ति और व्यापारिक समुद्री मार्गों के लिए भी अत्यंत महत्वपूर्ण है। हाल में समुद्री जहाजों पर हुए हमलों को लेकर भारत ने कड़ा विरोध जताया है। भारत ने स्पष्ट किया है कि वह स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है और राष्ट्रीय हितों को ध्यान में रखते हुए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

ये भी पढ़े… बातचीत पर ब्रेक! डोनाल्ड ट्रंप बोले- “अब बहुत देर हो चुकी”, अमेरिका-ईरान रिश्तों में उबाल

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments