Assam Elections 2026: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने असम विधानसभा चुनाव 2026 के लिए अपनी पहली उम्मीदवार सूची जारी कर दी है। पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति द्वारा घोषित इस सूची में 42 विधानसभा सीटों पर प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया गया है। इस सूची की सबसे बड़ी खासियत यह है कि जोरहाट से लोकसभा सांसद गौरव गोगोई को भी जोरहाट विधानसभा सीट से चुनावी मैदान में उतारा गया है।
असम चुनाव 2026: कांग्रेस ने बनाई रणनीति
असम में कुल 126 विधानसभा सीटें हैं और राजनीतिक विश्लेषकों के मुताबिक यह पहली सूची चुनावी समीकरणों के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है। वर्ष 2021 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को 29 सीटों पर जीत मिली थी। ऐसे में पार्टी इस बार बेहतर प्रदर्शन के लक्ष्य के साथ रणनीतिक तरीके से उम्मीदवारों का चयन कर रही है।
Assam Elections 2026: महिला और आरक्षित सीटों
जारी सूची में ब्रह्मपुत्र घाटी, बाराक घाटी, उत्तरी असम और पूर्वी असम के क्षेत्रों को संतुलित प्रतिनिधित्व देने की कोशिश की गई है। एससी और एसटी आरक्षित सीटों पर विशेष ध्यान दिया गया है। साथ ही कई महिला उम्मीदवारों को टिकट देकर कांग्रेस ने सामाजिक और लैंगिक संतुलन साधने का संदेश दिया है।
बाढ़, बेरोजगारी और चाय बागान पर फोकस
पार्टी सूत्रों के अनुसार, प्रत्याशियों के चयन में स्थानीय मुद्दों को प्राथमिकता दी गई है। बाढ़ की समस्या, बेरोजगारी, चाय बागान मजदूरों की स्थिति और सीमा सुरक्षा जैसे विषयों को ध्यान में रखते हुए उम्मीदवार तय किए गए हैं। कांग्रेस नेतृत्व का कहना है कि यह केवल पहली सूची है और शेष सीटों के लिए अगली सूची जल्द जारी की जाएगी। पहली सूची के सामने आते ही राज्य की सियासत में हलचल तेज हो गई है और आगामी चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां और बढ़ने की संभावना है।
ये भी पढ़े… गाजियाबाद में 1 लाख का इनामी गुलफाम एनकाउंटर में ढेर, 48 घंटे में दूसरा आरोपी ढेर






