ख़बर का असर

Home » राष्ट्रीय » सोशल मीडिया अफवाहों को इंडियन ऑयल ने बताया पूरी तरह निराधार

सोशल मीडिया अफवाहों को इंडियन ऑयल ने बताया पूरी तरह निराधार

Petrol Diesel Shortage: देश में पेट्रोल और डीजल की कमी को लेकर सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहों के बीच इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन ने स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा है कि ईंधन की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है और देश में पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। कंपनी ने नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें और पेट्रोल पंपों पर अनावश्यक भीड़ न लगाएं।

सोशल मीडिया पर फैल रही थीं अफवाहें

इंडियन ऑयल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट साझा करते हुए कहा कि पेट्रोल और डीजल की कमी से जुड़ी खबरें पूरी तरह गलत और भ्रामक हैं। कंपनी के अनुसार भारत में ईंधन का पर्याप्त भंडार मौजूद है और आपूर्ति व वितरण नेटवर्क सामान्य तरीके से काम कर रहा है।

Petrol Diesel Shortage: कई शहरों में दिखी पैनिक बाइंग

सोशल मीडिया पर वायरल मैसेज और वीडियो में दावा किया जा रहा था कि जल्द ही ईंधन की कमी हो सकती है या कीमतें 500 रुपये प्रति लीटर तक पहुंच सकती हैं। इन दावों के कारण हैदराबाद, पुणे समेत कई शहरों में पेट्रोल पंपों पर लंबी कतारें देखी गईं और लोगों ने घबराहट में ज्यादा ईंधन खरीदना शुरू कर दिया।

सरकार ने बताया पर्याप्त स्टॉक मौजूद

सरकारी सूत्रों के मुताबिक देश के पास कच्चे तेल और रिफाइंड प्रोडक्ट्स जैसे पेट्रोल, डीजल और एटीएफ का पर्याप्त भंडार है। यह स्टॉक लगभग 25 दिनों की कच्चे तेल की जरूरत और करीब 8 सप्ताह तक ईंधन की कुल मांग को पूरा करने के लिए पर्याप्त है।

Petrol Diesel Shortage: रिफाइनरियां पूरी क्षमता से कर रही काम

इस बीच भारत पेट्रोलियम समेत अन्य तेल कंपनियों ने भी स्पष्ट किया है कि देश में किसी प्रकार की कमी नहीं है। रिफाइनरियां पूरी क्षमता से काम कर रही हैं और ईंधन की राशनिंग या कीमतों में अचानक बढ़ोतरी की कोई योजना नहीं है। विशेषज्ञों का कहना है कि वैश्विक स्तर पर बढ़ते तनाव, खासकर मिडिल ईस्ट क्षेत्र में जारी हालात के कारण इस तरह की अफवाहें फैल रही हैं, लेकिन फिलहाल देश में ईंधन आपूर्ति को लेकर किसी प्रकार की चिंता की स्थिति नहीं है।

ये भी पढ़े… ओडिशा में अमित शाह की बड़ी बैठक, भाजपा नेताओं संग संगठन और चुनाव पर मंथन

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

khabar india YouTube posterKhabar India YouTube

राशिफल