Breaking News
Home » News » Kingfisher bottle fish: सीलबंद बीयर की बोतल में तैरती मिली मछली! हैदराबाद में ग्राहक के उड़ गए होश

Kingfisher bottle fish: सीलबंद बीयर की बोतल में तैरती मिली मछली! हैदराबाद में ग्राहक के उड़ गए होश

Kingfisher bottle fish: सीलबंद बीयर की बोतल में तैरती मिली मछली! हैदराबाद में ग्राहक के उड़ गए होश
Spread the love

Kingfisher bottle fish: हैदराबाद के नाचराम इलाके से एक बेहद चौंकाने वाली घटना सामने आई है. यहां एक व्यक्ति ने जब बीयर की बोतल खरीदी तो उसके अंदर मछली का छोटा बच्चा तैरता हुआ दिखाई दिया. इस अजीब नजारे को देखकर ग्राहक हैरान रह गया और तुरंत वाइन शॉप कर्मचारियों से जवाब मांगा.

जानकारी के मुताबिक मल्लापुर इलाके में रहने वाले एक व्यक्ति ने स्थानीय वाइन शॉप से Kingfisher ब्रांड की बीयर की बोतल खरीदी थी. जब उसने बोतल को ध्यान से देखा तो उसमें एक छोटी मछली जैसी आकृति घूमती हुई नजर आई. बोतल सीलबंद बताई जा रही थी, ऐसे में यह दृश्य देखकर ग्राहक के होश उड़ गए.

जब इस बारे में ग्राहक ने वाइन शॉप के कर्मचारियों से सवाल किया तो उन्होंने कहा कि उनका काम केवल बोतलें बेचना है. बीयर का निर्माण कंपनी द्वारा किया जाता है और उत्पाद की गुणवत्ता की जिम्मेदारी भी उसी की होती है. कर्मचारियों के इस जवाब से ग्राहक संतुष्ट नहीं हुआ और उसने मामले पर नाराजगी जताई.घटना के बाद आसपास के लोगों में भी चर्चा शुरू हो गई. स्थानीय लोगों का कहना है कि शराब की बोतलों की गुणवत्ता को लेकर पहले भी शिकायतें सामने आती रही हैं. उनका कहना है कि उपभोक्ताओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इस तरह के मामलों की गंभीरता से जांच होनी चाहिए.

फिलहाल लोगों ने संबंधित विभाग से पूरे मामले की जांच कराने और यह पता लगाने की मांग की है कि आखिर सीलबंद बीयर की बोतल के अंदर मछली का बच्चा कैसे पहुंचा. अगर जांच में लापरवाही सामने आती है तो कंपनी के खिलाफ कार्रवाई की मांग भी की जा रही है.

यह भी पढे़: सोमवार को लोकसभा में गरमाएगा सियासी माहौल, ओम बिरला को हटाने के प्रस्ताव पर चर्चा; दोनों पक्षों ने जारी किया व्हिप

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments