Cheetah cubs in Kuno: मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले स्थित कूनो नेशनल पार्क से वन्यजीव संरक्षण के क्षेत्र में एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। नामीबियाई मादा चीता ‘ज्वाला’ ने पांच शावकों को जन्म दिया है। इन नए शावकों के जन्म के साथ ही भारत में चीतों की कुल संख्या बढ़कर 53 हो गई है। यह ‘प्रोजेक्ट चीता’ के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जा रही है।
मुख्यमंत्री ने साझा की तस्वीर
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सोशल मीडिया पर मादा चीता ज्वाला और उसके शावकों की तस्वीर साझा करते हुए इसे वन्यजीव संरक्षण के लिए गर्व का क्षण बताया। उन्होंने कहा कि कूनो राष्ट्रीय उद्यान से आई यह खबर ‘प्रोजेक्ट चीता’ की सफलता का प्रतीक है और भारत में चीतों के पुनर्वास के प्रयासों को नई मजबूती दे रही है।
Cheetah cubs in Kuno: केंद्रीय मंत्री ने दी जानकारी
केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी साझा करते हुए बताया कि ज्वाला तीसरी बार मां बनी है और उसने सफलतापूर्वक पांच शावकों को जन्म दिया है। उन्होंने इसे भारतीय धरती पर चीतों के 10वें सफल प्रजनन का प्रतीक बताया।
‘प्रोजेक्ट चीता’ की बड़ी उपलब्धि
भारत में चीता विलुप्त हो जाने के बाद उन्हें फिर से बसाने के लिए ‘प्रोजेक्ट चीता’ की शुरुआत की गई थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने जन्मदिन पर लगभग तीन साल पहले नामीबिया और दक्षिण अफ्रीका से लाए गए चीतों को कूनो नेशनल पार्क में छोड़ा था। अब यह परियोजना शुरुआती चरण से आगे बढ़कर सफल प्रजनन और स्थायी स्थापना की दिशा में बढ़ रही है।
Cheetah cubs in Kuno: अन्य चीतों की भी बढ़ रही संख्या
दक्षिण अफ्रीका से लाए गए चीतों में से कई अब कूनो में स्थापित हो चुके हैं। हाल ही में ‘गामिनी’ दूसरी बार मां बनी और उसने चार शावकों को जन्म दिया। इसके अलावा बोत्सवाना से लाए गए नौ चीतों को भी कूनो में क्वारंटीन बाड़ों में रखा गया है, जिन्हें स्वास्थ्य परीक्षण और अनुकूलन के बाद जंगल में छोड़ा जाएगा। वन विभाग के अनुसार, लगातार हो रहे सफल प्रजनन से स्पष्ट है कि भारत में चीतों के संरक्षण और पुनर्स्थापन की दिशा में सकारात्मक परिणाम मिल रहे हैं।
Good News from Kuno National Park again…
Cheetah Jwala has given birth to 5 cubs, marking another major milestone for Project Cheetah. With this, India’s cheetah population has crossed the half-century mark, reaching 53.
A proud moment for wildlife conservation and a strong… pic.twitter.com/UfZz64zpJ6
— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) March 9, 2026
ये भी पढ़े… “एजीपी संग सीट फॉर्मूला तय, प्रस्ताव दिल्ली भेजा” – सीएम सरमा







