ख़बर का असर

Home » बिहार » किशनगंज में सऊदी से 18 महीने बाद लौटे पति की पत्नी ने प्रेमी संग साजिश रच कराई हत्या

किशनगंज में सऊदी से 18 महीने बाद लौटे पति की पत्नी ने प्रेमी संग साजिश रच कराई हत्या

Bihar News किशनगंज

Bihar News: बिहार के किशनगंज जिले के कोचाधामन इलाके से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। सऊदी अरब से करीब 18 महीने बाद घर लौटे युवक एहसान रजा की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या कर दी गई। घर लौटने की खुशियाँ कुछ ही घंटों में मातम में बदल गईं, जब उसी शाम सड़क किनारे एक पुलिया के नीचे उसका शव बरामद हुआ।

जांच में खुली हत्या की परत

एहसान रजा 5 मार्च को सऊदी अरब से अपने घर लौटा था। उसी दिन देर शाम रौटा थाना क्षेत्र के मलहारा मदरसा के पास एक पुलिया के नीचे उसका शव मिला। शुरुआती तौर पर इसे सड़क दुर्घटना माना जा रहा था, लेकिन मौके पर एक्सीडेंट के ठोस सबूत नहीं मिले। पुलिस ने जब शव की जांच की, तो पता चला कि उसके सिर के पीछे गहरा जख्म है, जिससे हत्या की आशंका मजबूत हो गई। जांच के दौरान पुलिस ने एहसान की पत्नी शमरीन ताज को हिरासत में लेकर मेडिकल जांच कराई। रिपोर्ट में सामने आया कि शमरीन करीब दो महीने की गर्भवती है, जबकि उसका पति पिछले 18 महीने से विदेश में था। इस खुलासे के बाद मामला अवैध संबंध और साजिश की दिशा में मुड़ गया।

Bihar News: चचेरे भाई से प्रेम संबंध का खुलासा

पुलिस पूछताछ में शमरीन ताज ने बताया कि उसका अपने चचेरे भाई सिराज अंजुम के साथ निकाह से पहले से ही प्रेम संबंध था। पति के विदेश जाने के बाद दोनों के बीच संबंध फिर से शुरू हो गए और इसी दौरान वह गर्भवती हो गई। जब उन्हें एहसान के घर लौटने की खबर मिली, तो दोनों को राज खुलने का डर सताने लगा। पुलिस के अनुसार, शमरीन ने इफ्तारी के बहाने एहसान को अपने मायके बुलाया। जैसे ही वह बाइक से ससुराल के लिए निकला, रास्ते में पहले से घात लगाए बैठे सिराज अंजुम ने उस पर हमला कर दिया और उसकी हत्या कर दी। बाद में शव को पुलिया के नीचे फेंक दिया गया, ताकि घटना को सड़क हादसा दिखाया जा सके।

किशनगंज पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पत्नी शमरीन ताज को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं हत्या को अंजाम देने वाला सिराज अंजुम फिलहाल फरार है। पुलिस उसकी तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है। फिलहाल, इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है और लोगों को झकझोर कर रख दिया है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही फरार आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

ये भी पढ़े… तरुण हत्याकांड के आरोपियों के घर बुलडोजर चलता देख बौखलाए शोएब जमई ने प्रशासन पर उठाए सवाल?

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

Khabar India YouTubekhabar india YouTube poster

राशिफल