ख़बर का असर

Home » उत्तर प्रदेश » बड़ी खबर…! लोनी से BJP विधायक नंदकिशोर गुर्जर को पाकिस्तान से मारने की धमकी बोला- ‘किसी सभा में उड़ा दूंगा’

बड़ी खबर…! लोनी से BJP विधायक नंदकिशोर गुर्जर को पाकिस्तान से मारने की धमकी बोला- ‘किसी सभा में उड़ा दूंगा’

लोनी BJP विधायक

UP News: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले की लोनी विधानसभा सीट के बीजेपी विधायक नंदकिशोर गुर्जर को पाकिस्तान से जान से मारने की धमकी मिलने का मामला सामने आया है। धमकी देने वाला शख्स व्हाट्सएप के जरिए पेशावर से कॉल कर रहा था। जिसने स्पष्ट कहा कि किसी कार्यक्रम या सभा के दौरान विधायक को निशाना बनाया जाएगा।

धमकी देने वाले ने खुद को कहा अरमान अली

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कॉल करने वाले व्यक्ति ने अपने आप को अरमान अली बताया और धमकी में कहा कि वह उसी अंदाज में हमला करेगा, जैसा यूट्यूबर सलीम वास्तिवक पर पहले किया गया था। अरमान ने यह भी कहा कि सलीम पर हमला करने वालों को मृत्युदंड दिया जाएगा और उन लोगों की जान के लिए विधायक नंदकिशोर गुर्जर जिम्मेदार हैं। अरमान अली ने धमकी के दौरान दिल्ली में हुई हिंदू युवक की हत्या और उसके बाद दूसरे पक्ष पर हुई बुलडोजर कार्रवाई का भी जिक्र किया। इसके साथ ही उसने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी भी की और स्पष्ट चेतावनी दी।

UP News: विधायक ने पुलिस से की शिकायत

वहीं विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने मीडिया से कहा कि उन्हें पेशावर से व्हाट्सएप कॉल के माध्यम से धमकी दी गई। उन्होंने बताया कि कॉल करने वाले का नंबर अरमान अली के नाम से दिख रहा है। विधायक ने इस पूरे मामले की गाजियाबाद पुलिस कमिश्नर को लिखित शिकायत देने की बात कही है, ताकि मामले की गंभीरता से जांच कर कड़ी कार्रवाई की जा सके। इस धमकी के बाद लोनी विधानसभा क्षेत्र में सुरक्षा और सतर्कता बढ़ा दी गई है। लोगों में चिंता है कि अगर बाहरी आतंकियों द्वारा किसी राजनीतिक या सार्वजनिक कार्यक्रम में हमला किया गया तो स्थिति गंभीर हो सकती है। फिलहाल पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है और विधायक की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

ये भी पढ़े… गोलमाल है भाई सब गोलमाल है! CBSE 12वीं मैथ्स पेपर के QR कोड के खुलने पर बजा गाना, आप भी देखें वीडियो…

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

Khabar India YouTubekhabar india YouTube poster

राशिफल