ख़बर का असर

Home » जॉब - एजुकेशन » सरकारी नौकरी का बड़ा मौका: एनटीपीसी में 4 एग्जीक्यूटिव पदों पर भर्ती, सैलरी 1,25,000 रुपए/माह के साथ आवेदन शुरू

सरकारी नौकरी का बड़ा मौका: एनटीपीसी में 4 एग्जीक्यूटिव पदों पर भर्ती, सैलरी 1,25,000 रुपए/माह के साथ आवेदन शुरू

एनटीपीसी भर्ती 2026

NTPC Jobs 2026: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए नेशनल थर्मल पावर कॉर्पोरेशन (एनटीपीसी) लिमिटेड ने एक सुनहरा अवसर पेश किया है। कंपनी ने एग्जीक्यूटिव (आईबीडी) पदों के लिए कुल 4 रिक्तियों पर भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया है।

एनटीपीसी के अनुसार, इच्छुक और योग्य उम्मीदवार ऑनलाइन मोड में 9 मार्च 2026 से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 23 मार्च 2026 निर्धारित की गई है। उम्मीदवार एनटीपीसी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर निर्धारित समय सीमा के भीतर अपना फॉर्म जमा कर सकते हैं।

पात्रता और आवेदन शुल्क विवरण

पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास संबंधित क्षेत्र में मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से बीई/बीटेक/पीजीडीएम या एमबीए की डिग्री कम से कम 65 प्रतिशत अंकों के साथ होना आवश्यक है। इसके अलावा, उम्मीदवारों के पास अन्य तय की गई पात्रता भी होनी चाहिए।आयु सीमा की बात करें तो अधिकतम आयु 40 साल निर्धारित की गई है। वहीं, आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार छूट प्रदान की जाएगी।

NTPC Jobs 2026: एनटीपीसी भर्ती 2026
एनटीपीसी भर्ती 2026

आवेदन करते समय उम्मीदवारों को अपनी श्रेणी के अनुसार ऑनलाइन एप्लीकेशन फीस का भुगतान करना होगा। सामान्य, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए फीस 500 रुपए है। अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/पीडब्ल्यूबीडी/पूर्व सैनिक और महिला उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन फीस में छूट दी गई है।

NTPC Jobs 2026: टेस्ट, इंटरव्यू और आवेदन प्रक्रिया

एनटीपीसी में चयन प्रक्रिया के तहत उम्मीदवारों का चयन टेस्ट, इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों को 1,25,000 रुपए प्रति माह सैलरी मिलेगी।

ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले एनटीपीसी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर दिए गए पद से संबंधित आवेदन लिंक पर क्लिक करें। फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियाँ भरें और आवश्यक डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें। इसके बाद निर्धारित शुल्क का भुगतान करके फॉर्म सबमिट करें। अंत में, आवेदन का प्रिंट आउट भविष्य के लिए सुरक्षित रखें।

ये भी पढ़े…वैश्विक बाजारों की मजबूती से भारतीय शेयर बाजार में तेजी, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स शेयरों में जबरदस्त खरीदारी

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

Khabar India YouTubekhabar india YouTube poster

राशिफल